एक्सप्लोरर

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा

9 मर्डर वाले बयान पर अनंत सिंह का कहना है कि उनकी बात को उल्टा समझ लिया गया. अनंत सिंह ने शुक्रवार को मीडिया में खबरें चलने के बाद सफाई दी है. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह फिर से चर्चा में हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को उन्होंने पहले कहा कि नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए हैं. जब मीडिया में खबरें चलीं तो उसके बाद शाम में उन्होंने अपना बयान बदल लिया और आरजेडी प्रमुख लालू यादव को इस मामले में घसीटा. बयान का मतलब भी समझाया.

अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बात को उल्टा समझ लिया गया. उनके कहने का मतलब यह था कि वे जब नीतीश कुमार के साथ हुए तो लालू यादव ने उनके 9 आदमी को मरवा दिया. 

शुक्रवार की शाम मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा, "लालू जी और नीतीश कुमार जब साथ थे तो उस वक्त मेरे भाई को टिकट दिया गया. उस समय से ही हम नीतीश कुमार की मदद करने लगे. नीतीश कुमार और लालू यादव की एक ही पार्टी थी. इसके बाद दोनों (लालू-नीतीश) अलग-अलग हो गए."

'…तो मेरा घर टूट जाएगा'

जेडीयू विधायक ने आगे कहा, "जब दोनों अलग हो गए तो ललन सिंह और नीतीश कुमार मेरे पास आए थे. उस वक्त हम लालू यादव के साथ थे क्योंकि मेरे भाई उधर ही थे. तो हमने उस वक्त ललन सिंह और नीतीश से कहा था कि आप लोग आए हैं मेरा साथ मांगने तो मेरा घर टूट जाएगा…" 

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले

मीडिया से अनंत सिंह ने कहा, "मैंने नीरज कुमार को जवाब दिया है कि मैंने कितनी कुर्बानी दी है… जब लालू यादव की सरकार थी तब हमारे 9 लोग मरवा दिए गए और मुझे गोली लगी.. हम नीतीश कुमार के साथ हुए इसलिए लालू यादव ने मरवा दिए. दो दिन हमारी इतनी क्षति हुई है. मेरे पिता की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई…" 

बता दें कि अनंत सिंह इन दिनों एमएलसी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं. वे अपने समर्थक डॉ. अनुज कुमार को जिताना चाहते हैं जो जन सुराज से पटना स्नातक सीट से कैंडिडेट हैं. नीरज कुमार को भी जेडीयू ने इसी सीट से उतारा है. दोनों नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget