एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: दुबई में बिहार के बेटे की संदिग्ध मौत, बिलखते परिजनों ने शव लाने के लिए PM से लगाई गुहार

Bihar Man Death In Dubai: मौत की सूचना दुबई से उसके दोस्त ने शुक्रवार की सुबह परिजनों को फोन करके दी. उसने यह भी बताया कि कंपनी अभय के शव को दुबई में ही दफना देना चाहती है.

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड के ओलापुर पंचायत स्थित मधुबन टोला निवासी अभय कुमार यादव की दुबई (Dubai) में मौत हो गई. मीराबाग फुजैरह यूनाइटेड अरब में उनकी हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत होने की बात कही जा रही. इसकी सूचना अभय के दोस्त ने शुक्रवार की सुबह परिजनों को फोन पर दी. अभय के दोस्तों  ने यह भी बताया कि कंपनी का उन पर काफी दबाव है. कंपनी उसके शव को वहीं दफना देना चाहती है. किसी तरह वह लोग चोरी चुपके सूचना दे रहे. इसके बाद से ही सभी दोस्तों का फोन बंद है. परिवार को किसी अनहोनी की आशंका है. परिजन ने प्रधानमंत्री को ट्वीट करते हुए शव को वतन लाने की गुहार लगाई. इसके अलावा बिहार सरकार समेत कई मंत्रालय से गुहार लगा रहे.

परिजनों ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

अभय के परिवार में उनके पिता, भाई, पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. उन लोगों ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एवं प्रधानमंत्री तक से गुहार लगाई. कहा कि जल्द से जल्द हमारे अभय को भारत लाया जाए. प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री को परिजनों ने ट्वीट कर यह सूचना दी, लेकिन पदाधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की. इसपर परिजन काफी आक्रोशित हैं. साथ ही परिजनों ने बताया कि हम लोगों ने वहां की कंपनी के नंबर पर दर्जनों बार फोन किया. फोन एक बार भी नहीं उठाया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar By Elections: दो सीटों पर उपचुनाव से पहले पटना SSP ने जारी कर दिए ये निर्देश, मोकामा क्षेत्र को लेकर पहले से है बवाल

डरते हुए मोबाइल के जरिए परिजन को बताई कई बातें

अभय दुबई की प्राइवेट कंपनी में ऑटो चालक का काम करता था. तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई. निधन होने के बाद दुबई से अभय के एक दोस्त ने किसी तरह कंपनी से छिपकर उसके परिजनों को फोन किया. उन्होंने कहा कि मैं जो बातें बता रहा वो सामने नहीं आनी चाहिए. न ही मेरा नाम और मोबाइल नंबर सामने आना चाहिए. इसके बाद अभय के दोस्त ने परिजनों को घटना की सारी सच्चाई बताई. इसके साथ कुछ ऐसा कहा जिसे परिजन सुनकर दंग रह गए. उसने कहा कि अभय के शव को कंपनी वाले वहां दफनाना चाहते. बताया कि उन लोगों पर कंपनी का काफी दबाव है. कंपनी अभय के शव को वहीं दफना देना चाहती है. किसी तरह वह लोग चोरी चुपके सूचना दे रहे. बात होने के बाद से ही दुबई के सभी दोस्तों का नंबर ऑफ आ रहा.

मृतक की पत्नी बोली-सभी दोस्तों के मोबाइल एक साथ बंद

अभय की पत्नी ने कहा कि हम लोगों से जब उनकी बात हुई थी तो उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी. तबीयत खराब होने से अगर उनकी मौत हुई है तो उन्होंने हमसे एक बार भी बात क्यों नहीं की. उनके निधन के बाद उनके सभी दोस्तों का मोबाइल ऑफ है. कंपनी हमारे पति को वहां लेकर गई थी. अब पता चल रहा कि उनकी मौत हो गई. वो शव को वहां दफना रहे. ये सब कहते हुए पत्नी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के कैमूर में मां ने एक-एक कर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, बाद में खुद भी कूदी, सबकी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget