एक्सप्लोरर

Bihar By Elections: दो सीटों पर उपचुनाव से पहले पटना SSP ने जारी कर दिए ये निर्देश, मोकामा क्षेत्र को लेकर पहले से है बवाल

Patna SSP New Orders: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर अगले महीने तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होगा. उपचुनाव का नतीजा छह नवंबर को आएगा.

पटना: बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव (Bihar By Elections 2022) होने वाले हैं. मोकामा उपचुनाव को लेकर पहले से ही बीजेपी पुलिस-प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठा रही. इसी बीच सोमवार को पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों (SSP Manavjeet Singh Dhillon) के निर्देश पर पटना के आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला हो गया. आठ पुलिस पदाधिकारियों में थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं. एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया है.

अधिसूचना के अनुसार घोसवरी थानाध्यक्ष संजीव मैआर को नवीन पुलिस केंद्र पटना मिला है. वहीं भदौर थानाध्यक्ष निवास कुमार को भी नवीन पुलिस केंद्र पटना मिला. इसके अलावा पंचमहला ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार को नवीन पुलिस केंद्र पटना, मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार को नवीन पुलिस केंद्र पटना मिला. वहीं बाढ़ थाना में तैनात जेएसआई अनिरुद्ध कुमार को घोसवरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. एनटीपीसी में तैनात जेएसआई रामानुज को भदौर का थानाध्यक्ष बनाया गया. 

आदर्श आचार संहिता के निर्देशों को देखते हुए तबादला

इसके अलावा खुशरूपुर के जेएसआई संजय कुमार सिंह को पंचमहला ओपी का थानाध्यक्ष और एसएसपी कार्यालय के विधि कोषांग में तैनात साकेत कुमार को मरांची का थानाध्यक्ष बनाया गया. ये सभी पुलिस अधिकारी दो साल से अधिक समय से एक ही जगह तैनात थे. चुनाव आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन सभी का तबादला किया गया है. 

यह भी पढ़ें- Banka News: प्रेमी कर रहा था शादी से इनकार, प्रेमिका के परिवार ने लड़के को किया पुलिस के हवाले, फिर हुआ ऐसा

छह नवंबर को आएगा चुनाव का नतीजा

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट और गोपालगंज सीट पर अगले महीने तीन नवंबर 2022 को उपचुनाव होगा. उपचुनाव का नतीजा छह नवंबर को आएगा. इसके लिए सात अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है. वहीं 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र की वापसी हो सकती. मोकामा सीट बाहुबली आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह की सदस्‍यता रद्द होने से खाली हो गई थी. वहीं गोपालगंज सीट बीजेपी के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से खाली हुई. दोनों सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद बीजेपी ने अपनी दोनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. अब आरजेडी के उम्मीदवारों की घोषणा होनी है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के कैमूर में मां ने एक-एक कर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, बाद में खुद भी कूदी, सबकी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget