एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के कैमूर में मां ने एक-एक कर अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, बाद में खुद भी कूदी, सबकी मौत

Kaimur Mother Suicide with Children: भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की घटना है. घरेलू विवाद में महिला ने इस तरह का कदम उठाया है. पति को हिरासत में लिया गया है.

कैमूर: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव में एक मां ने अपने तीन बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद भी कूद गई. कुएं के पानी में डूबने से सबकी मौत हो गई. घटना रविवार देर रात की है. घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जा रहा है. सोमवार की सुबह घर से बच्चे और महिला को गायब देख परिवार वालों ने खोजबीन की तब दिखा कि कुएं में चप्पल तैर रहा है.

इधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शव को कुएं से बाहर निकालकर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया की. पोस्टमार्टम के लिए सभी चारों शवों को सदर अस्पताल भभुआ भेजा. वहीं पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया. स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. मृतक महिला रिंकी देवी के पिता ने कहा कि उन्हें पहले से किसी भी विवाद की जानकारी नहीं है. दामाद भी अच्छा व्यवहार करता था. कैसे घटना हुई समझ में नहीं आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Special Train Confirm Ticket: दिल्ली और बिहार वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे की ओर से फिर मिलीं दो पूजा स्पेशल ट्रेनें

स्थानीय लोगों ने बताया घरेलू विवाद

घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया ने बताया कि एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. सबकी मौत हो गई. इसके पहले घर में खोजबीन हुई तो पता चला कि वह गायब है. फिर कुएं में चप्पल तैरता हुआ दिखा तो पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीणों द्वारा घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है.

भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पतेरिया गांव की रहने वाली रिंकी देवी अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी थी. चारों की मौत हो गई है. आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. पति को हिरासत में लिया गया है. तीन बच्चों में एक लड़की और दो लड़के थे. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Jagdanand Singh Resign: जगदानंद सिंह ने की इस्तीफे की पेशकश! मनाएंगे लालू या करेंगे स्वीकार? आरजेडी में घमासान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget