एक्सप्लोरर

Bihar: भागलपुर और दरभंगा में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प, कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

Bhagalpur-Darbhanga Clash: भागलपुर और दरभंगा जिले में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. हालांकि, अब दोनों ही जगहों पर हालात नियंत्रण में हैं.

Bihar News: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले के लोदीपुर (Lodipur) में शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन के दौरान कथित तौर पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई. हालांकि, अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है. इस मामले में भागलपुर एसपी राज ने कहा है कि लोदीपुर थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. मूर्ति विसर्जन अब शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है. स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

एसपी राज ने आगे कहा कि इस घटना में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा. दरअसल, सरस्वती प्रतिमा को विसर्जन के लिए सबलपुर से गंगटा नदी लाया जा रहा था. इसी दौरान सरस्वती मां के प्रतिमा पर किसी ने पत्थर फेंक दिया. इसके बाद विवाद शुरू हो गया और धीरे-धीरे दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई. साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई है. सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में हुई इस झड़प में कई राउंड गोली फायरिंग की भी बात सामने आई है.

#WATCH | Bihar: Bhagalpur SP Raj says, "Under Lodipur police station, a clash broke out between two communities during idol immersion. The idol immersion has now been carried out peacefully. Police force has been deployed to maintain the situation..."(16.02) https://t.co/mtqGYRlYyE pic.twitter.com/ek6iSVZ71V

— ANI (@ANI) February 16, 2024

घटना की जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस प्रशासन नहीं कर रही है. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने का काम प्रारंभ हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी राज, सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी एसडीएम धनंजय कुमार के अलावा छह थानों की पुलिस और भारी संख्या में दंगा नियंत्रण बल क्षेत्र में तैनात हो गया. देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन अभी भी माहौल संवेदनशील और तनावपूर्ण है.

वहीं एक घायल सौरभ कुमार ने बताया कि हम लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान तबलपुर गांव के मुखिया ने अपने कुछ गुंडों के साथ अचानक मूर्ति और हम लोगों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने दावा किया कि इस पत्थरबाजी में 10 से 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. अभी तक ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी. यह घटना पहली बार हुई है.

इस घटना को लेकर एसडीएम धनंजय कुमार ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान छोटी सी झड़प हुई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है. स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस बल की प्रति नियुक्ति कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. अफवाहों पर न जाएं.

दरभंगा में भी दो समुदायों के बीच पथराव
दूसरी तरफ बिहार के दरभंगा जिले से भी सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की सूचना आई है. दरभंगा में हुई दो समुदायों के बीच झड़प पर यहां के डीएम राजीव रौशन ने कहा, "बहेड़ा थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दो समुदायों के बीच पथराव हुआ है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है."

ये भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश कुमार के NDA में जाने पर असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने चेतावनी दी थी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget