एक्सप्लोरर

Bihar: CM नीतीश कुमार के NDA में जाने पर असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया, बोले- 'मैंने चेतावनी दी थी...'

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब राजद ने हमारे चार विधायकों को अपने पाले में कर लिया तो इससे नीतीश कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कुछ महीने बाद उन्होंने हाथ मिला लिया.

Bihar: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस चले जाएंगे. बिहार के किशनगंज जिले में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार और उनके पूर्व सहयोगी राजद पर मुसलमानों को सत्ता में हिस्सेदारी देने के खिलाफ होने का भी आरोप लगाया.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘यहां के लोगों को याद होगा कि जब मैं पिछले साल यहां आया था तो मैंने चेतावनी दी थी कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. उनके लंबे समय तक बीजेपी विरोधी खेमे में रहने की संभावना नहीं है और वे फिर से गुलाटी मार सकते हैं.’’

हैदराबाद के सांसद ने कहा , ‘‘नीतीश कुमार कुमार हम पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगाते रहे हैं. सिर्फ इसलिए कि हमने हमेशा माना है कि इस आदमी पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए और मुसलमानों को उसके लिए अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब राजद ने हमारे चार विधायकों को अपने पाले में कर लिया, तो इससे नीतीश कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कुछ महीने बाद उन्होंने हाथ मिला लिया.’’

असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया ये आरोप 

एआईएमआईएम अध्यक्ष का इशारा बिहार में पार्टी के पांच विधायकों में से एक को छोड़कर सभी के लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राजद में चले जाने की ओर था. असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बेटे) को मुसलमानों को सत्ता में हिस्सेदारी मिलने से नफरत है. उनकी सरकार ने यह साबित कर दिया है.’’

असदुद्दीन ओवैसी बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एआईएमआईएम की ओर से साझा किए गए एक पोस्ट के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी के साथ स्थानीय विधायक अख्तरुल ईमान और पार्टी के बिहार प्रभारी माजिद हुसैन और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन भी हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar News: हल्द्वानी में बिहार के युवक की हो गई थी हत्या, SSP ने बताया बनभूलपुरा हिंसा में नहीं, अवैध संबंध में हुआ था मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget