एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में हादसा, राम जन्भूमि जा रहे लव-कुश रथ में लगी आग, अंदर सोया चालक भी झुलसा

Begusarai Fire Broke Out in Luv Kush Rath: रथ के साथ काफिले में करीब एक दर्जन गाड़ियां थीं. काफिला बेगूसराय के एक विवाह भवन में आकर रात में रुका था. यहीं घटना हो गई.

बेगूसराय: राम मंदिर (Ram Mandir) का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है. हर तरफ इसको लेकर उत्साह है. देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच कटिहार से अयोध्या जा रहे रथ में भीषण आग लग गई. हादसे में रथ जल गया. गुरुवार (11 जनवरी) की देर शाम बेगूसराय में यह घटना हुई है. गाड़ी के अंदर सोया चालक भी आग लगने से झुलस गया.

स्थानीय सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि गुरुवार की देर शाम कटिहार से रथ निकला था. उसके साथ करीब एक दर्जन गाड़ियां काफिले में थीं. काफिला बेगूसराय के एक विवाह भवन में आकर रात में रुका था. उन्होंने बताया कि रथ वाली गाड़ी बड़ी थी इसलिए गेट के पास रोक दी गई. छोटे वाहन अंदर लगाए गए थे.

रथ के साथ थे 40 से 50 लोग

बताया गया कि कटिहार से यात्रा चलकर बेगूसराय पहुंची थी. शुक्रवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर राम जन्मभूमि आने का निमंत्रण देते हुए यात्रा राम जन्मभूमि पहुंचती. स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि ये रथ शाम को आया था. इसके साथ लगभग 40 से 50 लोग थे.

इलाज के लिए चालक को कराया गया भर्ती

यह घटना रात के करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है. शोर सुनकर लोग बाहर निकले तो देखा कि रथ में भयंकर आग लगी है. स्थानीय लोगों ने किसी तरह दीवार पर चढ़कर गेट को खोला और काफी मशक्कत के बाद रथ में लगी आग पर काबू पाया. रथ पर सोया चालक भी झुलस गया था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि सिंघौल थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार और सिंघौल थानाध्यक्ष दीपक कुमार को घटनास्थल पर भेज दिया गया था. स्थानीय लोगों क़े सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. ड्राइवर झुलस गया है, हालांकि वो खतरे से बाहर है. 

रथ में कैसे लगी आग?

एसपी ने कहा कि रथ पर हवन करने वाला कुंड रखा हुआ था जिसमें आग लगी थी. हवन का सामान भी रथ पर ही रखा हुआ था जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि आग लगी थी. ऐसे पूरे मामले की जांच की जा रही है. हवन कुंड से आग लगी है या फिर कोई और कारण है.

यह भी पढ़ें- Bihar: जिसका डर था... उसी के संकेत! बिहार महागठबंधन में बढ़ी खींचतान लेकिन लालू-नीतीश के लिए एक बात तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget