एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में गजब हो गया! बिना ऋण लिए लोगों को राशि लौटाने का वारंट जारी, फर्जीवाड़े की Inside Story

Banka Bank Fraud Case: बैंक प्रबंधक अमृतांशु कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में 300 लोगों को 50 हजार रुपया प्रति व्यक्ति को ऋण दिया गया था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बांका: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (South Bihar Gramin Bank) की ओर से बांका में कुछ लोगों को बगैर ऋण दिए ही वारंट जारी कर दिया गया है. हैरान करने वाला मामला बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा गांव से सामने आया है. बीते सोमवार (11 दिसंबर) को लोगों ने शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया था. बैंक का कार्य दिनभर ठप रखा था. पढ़िए फर्जीवाड़े की पूरी इनसाइड स्टोरी जिसके चलते कई लोग परेशान हो गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

बाराहाट प्रखंड के बभनगामा गांव स्थित दक्षिण बिहार बैंक द्वारा वर्ष 2013 में करीब 300 लोगों को 50-50 हजार रुपए ऋण दिया गया था. बैंक कर्मियों का कहना है कि समय-समय पर सभी ऋण धारकों को मामले की जानकारी देते हुए ऋण वापसी के लिए सूचना दी जाती थी. समय सीमा के बाद सभी ऋण धारकों के खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया है. वहीं बाराहाट थाना पुलिस ने डीसीएलआर कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर ग्रामीण कारू मांझी एवं कांग्रेस मांझी को इस मामले में गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.

वहीं कथित ऋण धारकों का कहना है कि उन्हें बैंक से जारी किए गए ऋण के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें बैंक से कभी कोई ऋण नहीं मिला है. इस संबंध में ग्रामीण बनिया देवी, संजय मांझी, दिलीप मांझी आदि ने बताया कि उन्होंने कभी भी किसी प्रकार का बैंक से कर्ज नहीं लिया है. इसके बावजूद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. पुलिस बेवजह गिरफ्तारी के लिए पहुंच रही है.

बिचौलिए ने कर दिया खेल?

ग्रामीणों ने बताया कि बैंक में कई बिचौलिए हैं, जिन्होंने शायद ग्रामीणों के नाम पर खुद ऋण ले रखा है और अब ऋण वापसी के लिए दबाव डाला जा रहा है. ग्रामीणों ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

इस संबंध में बैंक प्रबंधक अमृतांशु कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में 300 लोगों को 50 हजार रुपया प्रति व्यक्ति को ऋण दिया गया था. उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है, उन सभी का ऋण से संबंधित दस्तावेज भी बैंक में मौजूद हैं. बाराहाट थानाध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि डीसीएलआर कोर्ट से जारी किए गए वारंट के आधार पर दो ऋण धारकों को गिरफ्तार किया गया है.

अनुदान के नाम पर हो गई ठगी?

इस पूरे मामले में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वे सब लोग मजदूरी करने वाले हैं. कभी भी बैंक से ऋण लिया ही नहीं है. हालांकि उन्होंने यह बताया कि वर्ष 2013 में गांव के ही कुछ बिचौलियों द्वारा सबको पांच हजार रुपये सरकारी अनुदान मिलने की बात कहते हुए सबको राशि देने के बाद नहीं लौटाने की बात कही गई थी. हो सकता है इसी के तहत फर्जीवाड़ा किया गया हो.

यह भी पढ़ें- Bihar Business Connect 2023: पटना में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, भाग लेंगे 600 से अधिक उद्यमी और निवेशक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget