एक्सप्लोरर

Bihar Business Connect 2023: पटना में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, भाग लेंगे 600 से अधिक उद्यमी और निवेशक

Global Investors Summit 2023: ज्ञान भवन में कार्यक्रम होगा. बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल बना है.

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आज (13 दिसंबर) से दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2023 (Bihar Business Connect 2023) की शुरुआत होने जा रही है. इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में देश-विदेश के 600 से भी अधिक उद्यमी और निवेशक भाग लेंगे. इस कार्यक्रम में 14 दिसंबर को प्लीनरी सेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल होंगे.

बिहार में निवेश और नए उद्योग लगाना फायदेमंद

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल बना है. हम उद्योग जगत को बताना चाहते हैं कि बिहार में निवेश करना और नए उद्योग लगाना उनके लिए फायदेमंद होगा. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार में उपलब्ध सुविधाओं और बिहार सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में निवेशकों को बताने के लिए चेन्नई, तिरूपुर, बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित किए गए. संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, बांगलादेश, ताइवान और जापान में भी इन्वेस्टर्स मीट आयोजित कर निवेशकों को बिहार में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई.

संदीप पौण्डरीक ने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023 में अडानी ग्रुप से प्रणव अडानी, आईओसीएल की शुक्ला मिस्त्री, नाहर ग्रुप ऑफ इन्डस्ट्रीज के कमल ओसवाल, गोदरेज ग्रुप के राकेश स्वामी सहित सैकड़ों उद्योगपति भाग लेंगे.

जानकारी दी गई कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास में बिहार देश में अग्रणी है. वर्ष 2022 में इन उद्योगों के शानदार विकास के लिए बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सबसे बेहतरीन काम करने वाले राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ. इसी तरह फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए 2023 में बिहार को वर्ल्ड फूड एक्सपो के दौरान राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया गया.

बिहार देश का सबसे युवा राज्य

अधिकारी ने कहा कि बिहार में देश का सबसे युवा और कुशल कार्यबल मौजूद है. प्रदेश की 53 प्रतिशत से अधिक की आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और बिहार को देश का सबसे युवा राज्य माना जाता है. हर जिले में तकनीकी एवं कौशल विकास की संस्थाओं के माध्यम से अच्छी ट्रेनिंग व्यवस्था बिहार में उपलब्ध है. बिहार में टेक्सटाइल, लेदर और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए भारी मात्रा में कच्चा माल उपलब्ध है. लीची, मखाना, मक्का, आम, मशरूम, आलू, सब्जी आदि के उत्पादन में बिहार देश के अग्रणी तीन राज्यों में शामिल है. बिहार में गंगा, गंडक और कोसी सहित दर्जनों ऐसी नदियां हैं जहां सालों भर पानी रहता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: केसरिया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, कैफेटेरिया का उद्घाटन किया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget