एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में नकल की छूट चाहते थे परीक्षार्थी, सख्ती की तो मजिस्ट्रेट का नाक-मुंह फुलाया, एक गिरफ्तार

Bihar News: घटना बाराहाट प्रखंड अंतर्गत हरिहर चौधरी इंटर कॉलेज की है. सोमवार को परीक्षा के बाद मारपीट की गई है. फिलहाल अमरपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी पंकज जायसवाल भागलपुर में भर्ती हैं.

बांका: जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत हरिहर चौधरी इंटर कॉलेज में चल रहे बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को जमकर बवाल हुआ है. परीक्षा में नकल रोकने और सख्ती करने पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर जानलेवा हमला किया गया है. हमले में वो बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जख्मी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में प्राथमिक उपचार हुआ जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. घटना सोमवार की दूसरी पाली की परीक्षा के बाद की बताई जा रही है. वहीं 24 घंटे के अंदर मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

परीक्षा समाप्त होने के बाद हमला

इधर, जख्मी स्टेटिक मजिस्ट्रेट की पहचान अमरपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी पंकज जायसवाल के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चल रही है. जख्मी पंकज जायसवाल ने बताया कि सोमवार को दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी पुलिसकर्मी और अधिकांश शिक्षक भी जा चुके थे. इसी बीच कॉलेज के एक कर्मी द्वारा उन्हें सूचना मिली कि कॉलेज गेट के बाहर दर्जन भर से अधिक लड़के लाठी-डंडे के साथ खड़े हैं. इस सूचना के बाद मौके पर उन सभी को वहां से जाने के लिए जैसे ही कहा कि एकाएक सभी ने मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया. 

एक युवक की पहचान की

इधर, जख्मी मजिस्ट्रेट ने लाठी-डंडे लिए युवकों में से एक की पहचान कटोरिया प्रखंड के जयपुर सहायक थाना अंतर्गत उच्च विद्यालय जयपुर के रिजाउल अंसारी के रूप में की है. जख्मी हालत में ही उन्होंने खुद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी  जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने सोमवार की देर रात ही बाराहाट थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान 

इस संबंध में बाराहाट थाना पुलिस की मानें तो घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इस संबंध में एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि आरोपित छात्र की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी. परीक्षा की शुद्धता एवं सुचिता को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के वोट बैंक पर बड़ा खतरा! क्या ‘कास्ट सेंसस’ को लेकर फंसेगा मामला? कुर्मी की उपजातियां उठा सकती है ये कदम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget