एक्सप्लोरर

लखीसराय में बाल फिल्म महोत्सव का दूसरा दिन भी रहा गुलजार, मंत्री प्रेम कुमार हुए शामिल

Bal Film Mahotsav: बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने लखीसराय में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन करने के लिए जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये लखीसराय जिले के लिए गौरव की बात है.

Bal Film Mahotsav In Lakhisarai: बिहार के लखीसराय में शुक्रवार (15 नवंबर) को बाल महोत्सव के दूसरे दिन भी काफी चहल पहल दिखी. बाल दिवस के दिन शुरू हुए लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव दूसरे दिन भी अलग-अलग तरह की फिल्में, बच्चों की भीड़ और अहम व्यक्तियों के आगमन से गुलजार रहा. जिला के बालगुदर स्थित म्यूजियम में आयोजित इस खास कार्यक्रम में राज्य के सहकारिता और कृषि मंत्री प्रेम कुमार भी शामिल हुए.

मंत्री प्रेम कुमार ने लखीसराय जिले में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन करने के लिए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का आयोजन करना लखीसराय जिले के लिए गौरव की बात है. 

बाल फिल्म महोत्सव की थीम क्या?

बाल फिल्म महोत्सव का थीम निपुण भारत (संख्यात्मक ज्ञान के साथ, पठन में निपुणता के लिए राष्ट्रीय पहल) और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है. इस थीम के द्वारा बच्चों में रचनात्मक, पढ़ने के प्रति ललक और क्रिएटिविटी बढ़ाने हेतु लखीसराय जिला प्रशासन की यह एक अनोखी पहल है.

लखीसराय में तीन दिवसीय बाल फिल्म महोत्सव

लखीसराय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन दिनांक 14 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के दिन समाप्त होगा. इस महोत्सव का आयोजन नगर के दो महत्वपूर्ण थिएटरों, राज सिनेमा और महादेव थिएटर और लखीसराय संग्रहालय के ऑडिटोरियम में हो रहा है.

बाल फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन कौन-कौन फिल्में?

शुक्रवार को फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन लखीसराय म्यूजियम के ऑडिटोरियम में लगान, द साइलेंट इको, बारात तथा अण्डमान फिल्म दिखाई गई. महादेव टॉकीज में लगान, बिट्टू ,कस्तूरी, बारात और अण्डमान फिल्म दिखाई गई. वहीं राज सिनेमा में लगान, रंग, बारात और शेरा फिल्म दिखाई गईं. फिल्म महोत्सव में सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय इत्यादि के छात्रों ने हिस्सा लिया.

बाल फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने भी फिल्म देखने का आनंद लिया. फिल्म महोत्सव में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:

Bihar Politics: ''यह मोदी की गारंटी है...', पीएम के 'हनुमान' चिराग पासवान ने ऐसे की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget