एक्सप्लोरर

Bajrang Dal Controversy: 'हम लोग आग से खेलने वाले लोग हैं, हिम्मत है तो...', बजरंग दल ने JDU को दी खुली चुनौती

Bajrang Dal News: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल को लेकर बयान दिया था. इस पर गुरुवार को बिहार-झारखंड क्षेत्र के संयोजक जमेंजय कुमार ने जेडीयू पर हमला बोला है.

पटना: बजरंग दल (Bajrang Dal) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. बजरंग दल को लेकर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार (Kaushlendra Kumar) ने बुधवार को बयान दिया था कि ऐसे संगठन को बंद करना चाहिए. इस पर बजरंग दल के बिहार-झारखंड क्षेत्र के संयोजक जमेंजय कुमार ने गुरुवर को जेडीयू पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 'जेडीयू (JDU) सांसद सुन लो, हम लोग आग से खेलने वाले लोग हैं. आग को जितना छेड़ोगे उतना तुमको नुकसान होगा. आग क्या स्वरूप ले लेगा, यह देखते रह जाओगे. जेडीयू को चुनौती देता हूं. हिम्मत है तो बिहार में एक बार बजरंग दल को बैन करके दिखाओ, तब हम लोग तमाशा दिखाएंगे. 

'बजरंग दल हिन्दू समाज का रक्षक है'

जमेंजय कुमार ने कहा कि बजरंग दल पर बैन की मांग वह लोग कर रहे हैं, जिनको पता नहीं है कि भगवान राम और बजरंग बली कौन हैं. बजरंग दल हिन्दू समाज का रक्षक है. बजरंग दल पर बैन की मांग करना हिन्दू समाज को बैन करने जैसा है. बिहार शरीफ हिंसा मामले में बजरंग दल नेता कुंदन कुमार और सासाराम हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. यह साजिश के तहत कार्रवाई की गई ताकि फंसाया जा सके और हिन्दूओं को बदनाम किया जाए.

वोट लेने के लिए की जा रही है बैन की मांग- जमेंजय कुमार

बजरंग दल के बिहार-झारखंड क्षेत्र के संयोजक ने कहा कि विशेष समुदाय का वोट लेने के लिए बजरंग दल पर बैन की मांग की जा रही है. अगले साल लोकसभा चुनाव है. हिन्दू एकजुट हो गया तो ऐसे नेता कहां जाएंगे? पता नहीं चलेगा. पीएफआई भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहता है. देश विरोधी कार्य ये लोग करते हैं उससे कर्नाटक में बजरंग दल की तुलना की जा रही है. 

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दिया था बयान

बजरंग दल सदस्य ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में बोली है कि सरकार बनने पर पीएफआई, बजरंग दल पर बैन लगेगा. छत्तीसगढ़ सरकार कह रही है कि बजरंग दल को बैन करेंगे, उनको हिन्दुओं की ताकत का अंदाजा नहीं है. बजरंग दल का कोई भी आज तक देश विरोधी काम में गिरफ्तार नहीं हुआ है. बता दें कि जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बयान दिया था कि भगवान राम के नाम पर बजरंग दल सहायक बन रहे हैं. भगवान राम के नाम पर भीड़ इकट्ठा होती है तो गलतफहमी में कोई घटना घटती है. ऐसे संगठन को बंद करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Caste Census in Bihar: हाई कोर्ट से नीतीश सरकार को बड़ा झटका! पटना HC ने जातीय जनगणना पर लगाई अंतरिम रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget