एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: 'बाबा का विरोध करने वाले…', अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर आया मनोज तिवारी का बयान

Manoj Tiwari Support Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने को लेकर महागठबंधन सरकार के नेताओं और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. 13 मई से कार्यक्रम है.

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले बागेश्वर सरकार के कार्यक्रम को लेकर अब भोजपुरी अभिनेता और गायक से राजनेता बने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का बयान सामने आया है. सोमवार (8 मई) को दो-टूक अंदाज में कहा कि धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का पटना में भव्य स्वागत किया जाएगा और उनकी यात्रा का विरोध करने वाले मानवता के विरुद्ध हैं.

मनोज तिवारी के बयान के बाद बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने को लेकर बिहार की सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार के नेताओं और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जो लोग बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जी के बिहार दौरे का विरोध कर रहे हैं, वे मानवता के विरुद्ध हैं... केवल भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी."

अपमानजनक टिप्पणी करने से बचना चाहिए: मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा कि पटना में बाबा का भव्य स्वागत किया जाएगा और लोगों को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी करने से बचना चाहिए, वह एक महान संत हैं. जो लोग हिंदू संतों या हमारे सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश करेंगे, उन्हें परिणाम भुगतना होगा. धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में लंदन गए थे और अब प्रवचन के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे हैं.

बाबा के बिहार आने से पहले ही मचा बवाल

बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने वाले हैं. पटना जिले में नौबतपुर के तरेत पाली में पांच दिवसीय 'हनुमत कथा' शुरू करेंगे. 13 मई से कार्यक्रम है. आयोजक समिति की ओर से कहा गया है कि बाबा 12 को पटना आ सकते हैं. बिहार आने से पहले ही बवाल जारी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर कोई शास्त्री के कार्यक्रम का विरोध करता है तो वे चुप नहीं बैठेंगे.

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री को सांप्रदायिक तनाव भड़काने पर गिरफ्तार किया जाएगा. इससे पहले तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे का खुलकर विरोध किया था. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा था, "धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा. हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई आपस में भाई-भाई हैं. बिहार में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी, अगर बाबा बागेश्वर ऐसा करने आ रहे हैं तो बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी."

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में जाएंगे लालू? बीजेपी के इस बड़े नेता ने दी हाजिरी लगाने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget