एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में जाएंगे लालू? बीजेपी के इस बड़े नेता ने दी हाजिरी लगाने की सलाह

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि अभी अच्छा अवसर आया है. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में प्रवचन होने जा रहा है. इसका लाभ उठाना चाहिए.

पटना: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होने वाली है. इस कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सत्ता और विपक्ष के नेताओं में है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी इस कार्यक्रम में जाने की सलाह दी गई है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद की बढ़ रही राजनीतिक सक्रियता पर सलाह देते हुए कहा कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर राजनीति से परहेज कर भगवत ध्यान में मन लगाना चाहिए. विजय सिन्हा ने रविवार (7 मई) को यह बयान दिया है.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को ट्वीट कर मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था. इसको लेकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मणिपुर सहित उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास और उन्हें देश की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए भगीरथ प्रयास किया है. परिणाम लोगों के सामने है कि बीजेपी का परचम उत्तर पूर्वी राज्यों में लहराने लगा है. 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू यादव को तो बिहार की बर्बादी का नायक होने का न तो पश्चाताप है न ही बिहार के प्रति कोई संवेदना. यदि ऐसा होता तो उनका प्रथम कर्तव्य था कि वे बिहार की जनता से माफी मांगते.

प्रवचन में शामिल हों लालू यादव

पटना के नौबतपुर में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपना समय भगवत भजन और समाज सेवा में लगाए, अभी अच्छा अवसर भी आया है. कहा कि हम सभी और राज्य के लोग लालू यादव के गिरते स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहते हैं. भगवान ने अब उनके स्वास्थ्य को पहले से बेहतर बना दिया है. इसको बरकरार रखने के लिए आवश्यक है कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बिहार में प्रवचन होने जा रहा तो वो इसमें सम्मिलित होकर इसका लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें- YouTuber Manish Kashyap: याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, मनीष कश्यप को लगा बड़ा झटका, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget