एक्सप्लोरर

छपरा में बच्चे की मौत के बाद हंगामे में पुलिस पर पथराव, जवाब में हुई कई राउंड फायरिंग

Police Attacked: छपरा में सड़क हादसे के दौरान एक बच्चे की मौत से लोग काफी उग्र हो गए. इनकी नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा और पथराव कर दिया.

Attacked On Bihar Police: बिहार के छपरा में बुधवार को सुबह-सुबह ट्रक ने एक बच्चे को रौंद दिया, जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय और गांव के लोगों ने मनोरपुर झखड़ी सड़क को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा. ये हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था. 

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधक बनाया

बताया जाता है कि लोगों ने ट्रक चालक को बंधक भी बना लिया. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने की कोशिश की जा रही थी, उसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस वालों को चोटें भी आईं. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. 

जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और लोगो को समझा कर मामला शांत कराया. जानकारी के मुताबिक बुधवार को दस साल का बच्चा मनोज पढ़ने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में जहरी पकड़ी गांव के निकट बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया.

आक्रोशित भीड़ पुलिस को देखते ही उग्र हो गई

ग्रामीण घटना के विरोध में सड़क पर उतर गए और आग जलाकर जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ पुलिस को देखते ही और उग्र हो गई और पथराव कर दिया. पुलिस वालों को पीछे हटना पड़ा. बचाव में पुलिस बलों की और से दो चक्र हवाई फायरिंग भी की गई. तब जाकर लोग शांत हुए और मामले को लेकर पुलिस की ओर से आश्वास्न दिया गया. 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी ने बताया कि लोगों ने सड़क जाम किया था, जिसको छुड़वाने के लिए पुलिस गई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव और आत्मरक्षा में 2 राउंड फायरिंग की फिर मामले को शांत कराया गया.

ये भी पढ़ें: बिहार: जिस पत्नी ने खाई थी 'पिया' संग रहने की कसम... वो गैर मर्द के साथ पकड़ाई, पति ने गोली से उड़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget