एक्सप्लोरर

Kiran Devi: ED के एक्शन के बाद सुर्खियों में हैं MLA किरण देवी, मानी जाती हैं लालू की करीबी, राजनीति में है अलग धाक

Kiran Devi News: बीते दिनों आरा और पटना के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के बाद एमएलए किरण देवी की काफी चर्चा हो रही है. वहीं, किरण देवी राजनीति में खास पहचान रखती हैं.

आरा: किरण देवी (Kiran Devi) ये नाम पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में खूब चर्चा बटोर रही है. संदेश विधानसभा सीट (Sandesh Assembly Seat) से आरजेडी विधायक (RJD MLA) किरण देवी सीबीआई की कार्रवाई के बाद बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दबिश दी है. बीते दिनों आरा और पटना के ठिकानों पर एजेंसी ने छापेमारी की और इस छापे के दौरान कई साक्ष्य जुटाए. बता दें कि विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव लालू परिवार के करीबी माने जाते हैं. बाहुबली छवि और धन बल के कारण किरण देवी और उनके पति पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं. 

किरण देवी के खिलाफ लड़े थे बिजेंद्र यादव 

2020 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी ने किरण देवी को टिकट दिया था. वहीं, दूसरी ओर सीएम नीतीश ने किरण देवी के भैसुर और अरुण यादव के बड़े भाई बिजेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा था. इस चुनाव में बिजेंद्र यादव का सीधा मुकाबला अपने छोटे भाई की पत्नी किरण देवी से था. चुनाव के समय अरुण यादव एक दलित नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे थे, लेकिन बाद में आरा कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया था. हालांकि तेजस्वी यादव ने इस बाहुबली विधायक की पत्नी किरण देवी पर भरोसा जताते हुए चुनावी अखाड़े में अपने भैसुर के खिलाफ उतारा था जिसमें किरण देवी ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी.

अरुण यादव ने संजय सिंह को हराया था 

2015 के चुनाव में संदेश सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अरुण यादव ने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर को एक 25427 से हराया था. 2010 के विधानसभा चुनाव में बिजेंद्र यादव अपने छोटे भाई और आरजेडी के बाहुबली विधायक अरुण यादव के कारण हार गए थे. दोनों भाई के बीच लड़ाई में 2010 में संजय टाइगर ने बाजी मार ली थी. संजय टाइगर महज 6 हजार वोट से जीते थे जबकि आरजेडी के टिकट पर लड़ रहे सीटिंग विधायक बिजेंद्र यादव तीसरे स्थान पर चले गए थे क्योंकि इनके छोटे भाई अरुण यादव को साल 2010 के चुनाव में 23 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. इसके कारण वह दूसरे स्थान पर थे. 

चुनाव के दौरान अरुण यादव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्होंने जीत के बाद अपना समर्थन लालू यादव को देनी की बात कही थी.

किरण देवी के पास है अकूत संपत्ति 

50 वर्षीय किरण देवी ने चुनाव में दिए अपने हलफनामा में बताया है की उन के पास लगभग 80 लाख के जानवर है, 450 ग्राम सोना और दो किलो चांदी है. अगियाव में आवासीय माकन परिसर जिसमें खटल भी है उसकी कीमत सत्तर लाख बताई है. कुल संपत्ति 2 करोड़ 95 लाख 31 हजार 250 रुपये की कुल संपत्ति है. ऐसा माना जाता है कि किरण देवी के पति अरुण यादव ने बालू के व्यवसाय के बाद अकूत सम्पति कमाई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मायावती की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, सभी 40 सीटों पर लड़ने का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget