एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: आरा में ट्रैक्टर ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत, डॉक्टर से दिखाने गए थे, लौटते वक्त हुआ हादसा

Road Accident: पित-पुत्र बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया.

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में शुक्रवार (16 जून) की दोपहर पिता-पुत्र की मौत हो गई. दोनों बाइक पर सवार थे. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मृतकों की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी 48 वर्षीय शिव रतन प्रसाद और उनके पुत्र आकाश कुमार (27 वर्ष) के रूप में की गई है. दोनों को एक ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया. मौके पर ही पिता की मौत हो गई जबकि पटना जाने के क्रम में आकाश की मौत हो गई.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक शिव रतन प्रसाद टीबी की बीमारी से ग्रसित थे. इसके कारण शुक्रवार की सुबह वह अपने बेटे आकाश कुमार के साथ बाइक से बक्सर जिले के प्रताप सागर गांव इलाज कराने गए थे. दोपहर में जब दोनों दवा लेकर अपने गांव चातर लौट रहे थे तो इसी दौरान चंदवा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें रौंद दिया.

पटना जाने के दौरान रास्ते में हुई लड़के की मौत

मृतक शिव रतन प्रसाद के भाई शिव शंकर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह डॉक्टर के पास दोनों प्रताप सागर गए थे. उनके भाई शिव रतन प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनका भतीजा आकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया. यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. अभी आकाश को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

घर का इकलौता चिराग था आकाश

घर में एक साथ दो-दो मौत के बाद परिवार टूट गया है. बताया जाता है कि आकाश घर का इकलौता चिराग था. आकाश का एक बेटा है जिसकी उम्र डेढ़ साल है. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया.

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में जमीन बेच कर कर्ज चुकाने जा रहा था शख्स, रास्ते में हथियार के बल पर बदमाशों ने लूट लिए रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget