Arrah Road Accident: बाइक सवार ने बैंड कर्मी समेत बारातियों को रौंदा, एक की मौत, छह घायल
हादसे में बैंड कर्मी समेत तीन लोग जख्मी हो गए. जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है.गंभीर हालत में बैंड कर्मी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पास बेलगाम बाइक सवार ने बैंड कर्मी समेत सात बारातियों को रौंद दिया. हादसे में बैंड कर्मी की मौत हो गई. इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया. जबकि छह अन्य बाराती जख्मी हो गए. जख्मियों में से दो को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, चार अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.
मृतकों में महिला शामिल
मिली जानकारी अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी स्व.रामसेवक राम का 35 वर्षीय पुत्र भुअर राम है. वह आयर गांव में ही स्थित एक बैंड पार्टी में काम करता था. जबकि जख्मियों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव निवासी सुनील साह की 14 वर्षीय पुत्री गीता कुमारी और उसी गांव के निवासी अनिल साह की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और चार अन्य लोग शामिल हैं.
बैंड मालिक ने कही ये बात
इस हादसे में जख्मी गीता देवी का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है. इधर, बैंड मालिक वीरेंद्र राम ने बताया कि वह आयर गांव में ही बैंड पार्टी चलाते हैं. कल शाम उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी सतेंद्र साह के बेटे की बारात चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी डोमन साह के घर गई थी. जब सभी बाराती रीति-रिवाज को लेकर पूजा करने मंदिर में गए थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम बाइक सवार ने बैंड कर्मी सहित छह बारातियों को ठोकर मार दी.
मृतक के घर में मचा कोहराम
इस हादसे में बैंड कर्मी समेत तीन लोग जख्मी हो गए. जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोट आई है. गंभीर हालत में बैंड कर्मी भुअर राम सहित दो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान भुअर राम ने दम तोड़ दिया. जबकि गीता देवी और सुनीता देवी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्य शोक संतप्त हैं.
यह भी पढ़ें -
















