एक्सप्लोरर

Arrah News: आरा में ट्रैक पर फंसी थी स्कॉर्पियो तभी आ गई इंटरसिटी, जोरदार टक्कर के बाद 15 फीट दूर गिरी कार

Scorpio Collided With Intercity: घटना में स्कॉर्पियो के चालक की चोट आई है, लेकिन वह मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. भभुआ-पटना इंटरसिटी सासाराम से आरा की ओर जा रही थी.

आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भूपौली क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराने के बाद एक स्कॉर्पियो 15 फीट दूर जाकर गिरी. आरा-सासाराम रेलखंड पर शनिवार (30 सितंबर) की शाम यह घटना हुई है. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना में स्कॉर्पियो के चालक की चोट आई है, लेकिन वह मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ और उदवंतनगर थाने की पुलिस पहुंची. स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया.

बताया जाता है कि स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर पुलिस को कसाप निवासी रमेश यादव के नाम का आधार कार्ड मिला. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रेन सं 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी सासाराम से आरा की ओर जा रही थी. भूपौली गांव के समीप स्कॉर्पियो रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी. गाड़ी ट्रैक पर फंसी थी. इसी दौरान शाम में यह घटना हो गई.

Arrah News: आरा में ट्रैक पर फंसी थी स्कॉर्पियो तभी आ गई इंटरसिटी, जोरदार टक्कर के बाद 15 फीट दूर गिरी कार

लॉक हो गया था स्कॉर्पियो का गेट

इस संबंध में यह भी बताया गया कि जब स्कॉर्पियो का चालक रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था तो गाड़ी ट्रैक पर फंस गई. जब तक चालक गाड़ी को वहां से निकाल पाता तब तक सासाराम से आरा की तरफ आ रही इंटरसिटी ट्रेन ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. स्कॉर्पियो का गेट शायद लॉक हो जाने से ड्राइवर उसी में फंसा रहा. टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का गेट खुला गया और वह बाद में भाग गया. ट्रेन ने स्कॉर्पियो के पीछे से बाईं ओर टक्कर मारी जिससे गाड़ी बिजली पोल से टकराने के बाद दूर जा गिरी.

अंडरपास नहीं होने से बना रहता है खतरा

घटना के बाद अचानक ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी. इसकी सूचना आरा स्टेशन कंट्रोल को दी. बाद में तकरीबन आधा घंटा रुकने के बाद ट्रेन को आरा के लिए रवाना किया गया. घटनास्थल वाले क्रॉसिंग पर अंडरपास नहीं रहने के कारण ट्रैक के ऊपर से ही लोग आते-जाते हैं. हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है. 

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में उपमुखिया का संदेहास्पद स्थिति में दुकान में लटका हुआ मिला शव, कमरे में मिले खून के धब्बे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget