एक्सप्लोरर

अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में फरार मोनू सिंह गिरफ्तार, ट्रेन से उतरते ही STF ने दबोचा

Monu Singh Arrested: मोनू सिंह कामाख्या एक्सप्रेस से बरौनी जंक्शन पर उतर रहा था. इसी दौरान एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया. फायरिंग की घटना के बाद से वह फरार चल रहा था.

इसी साल (2025) जनवरी में मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. इस मामले में फरार मोनू सिंह को शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) की रात बरौनी जंक्शन से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. वह कामाख्या एक्सप्रेस से उतरा ही था कि एसटीएफ ने उसे दबोच लिया. फायरिंग की घटना के बाद से वह फरार चल रहा था.

बताया जाता है कि एसटीएफ लगातार मोनू सिंह को पकड़ने के लिए लगी हुई थी. जैसे ही टीम को पता चला कि कामाख्या एक्सप्रेस से मोनू बरौनी आने वाला है तो पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई. जैसे ही वह बरौनी जंक्शन पहुंचा और ट्रेन से उतरा ही कि एसटीएफ ने पकड़ लिया. मोनू सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

केस में अनंत सिंह को मिली बेल, सोनू भी जमानत पर बाहर

बता दें कि इस मामले में मोनू के भाई सोनू को पुलिस ने जेल भेजा था. हालांकि कुछ दिनों पहले ही जमानत मिलने के बाद सोनू सिंह बाहर आ गया. उसका भाई मोनू फरार चल रहा था. अब जाकर उसकी गिरफ्तारी हो सकी है. दूसरी ओर अभी बीते मंगलवार को ही इस केस में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बेल मिली थी. इसके बाद वे भी बाहर आ गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

जनवरी 2025 में पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके लोगों पर सोनू-मोनू गैंग ने कई राउंड फायरिंग की थी. दूसरी ओर अनंत सिंह के लोगों की ओर से भी गोली चलाई गई थी. कहा जा रहा था कि दोनों ओर से 50 से 60 राउंड गोली चलाई गई होगी. आरोप था कि सोनू-मोनू ने गांव के एक परिवार को घर से निकालकर ताला जड़ दिया था. रुपयों से जुड़ा यह पूरा मामला था. इसकी शिकायत अनंत सिंह तक पहुंची. उन्होंने मामले को सलटाने का प्रयास किया. जब वे सोनू-मोनू के गांव गए थे तो उसी वक्त दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हो गई.

यह भी पढ़ें- जवाब दे पाएंगे मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल? प्रशांत किशोर ने लगाए सनसनीखेज आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget