एक्सप्लोरर

जवाब दे पाएंगे मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल? प्रशांत किशोर ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Prashant Kishor: पीके ने कहा कि मंगल पांडेय हेल्थ मिनिस्टर हैं और दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज चलाते हैं. पैसा लेते ही मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल के कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. शुक्रवार (08 अगस्त, 2025) को पटना में प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर जन सुराज पार्टी से जुड़े अन्य नेता भी मौजूद रहे.

प्रशांत किशोर ने मीडिया से कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल एक तरह से भाई ही हैं. 2020 में कोविड में लोग परेशान थे तो उस समय मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल की मदद से दिल्ली के द्वारका में 86 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था. 

पीके ने कहा, "मंगल पांडेय के पिता अवधेश पांडेय ने फ्लैट खरीदने के लिए 30 लाख रुपये अपनी बहू उर्मिला पांडेय को भेजा. 6/8/19 को दिलीप जायसवाल ने अपने अकाउंट से 25 लाख रुपये मंगल पांडेय के पिता को भेजा था. मंगल पांडेय के पिता ने ये पैसा अपनी बहू के अकाउंट में भेजा. देख लीजिए मंगल पांडेय व दिलीप जायसवाल कितने जिगरी मित्र हैं." 

'डॉक्टर-वेंडर से पैसा लेते हैं मंगल पांडेय'

प्रशांत किशोर ने इस पैसे को लेकर कहा कि 2020 के मंगल पांडेय के एफिडेविट में कोई घोषणा नहीं है कि उन्होंने लोन लिया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय डॉक्टर-वेंडर से पैसा तो लेते ही हैं, मंगल पांडेय अब अपने दल के नेता दिलीप जायसवाल से भी घूस लेने लगे हैं. मंगल पांडेय हेल्थ मिनिस्टर हैं और दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज चलाते हैं. पैसा लेते ही मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल के कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया.

एंबुलेंस खरीद में भी हेरफेर?

प्रशांत किशोर ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, "साल 2022 फरवरी में बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने 200 करोड़ रुपये से 1250 एंबुलेंस खरीदने के लिए टेंडर जारी किया था. कुल 466 एंबुलेंस वह भी टाइप सी को बिहार सरकार ने खरीदा. एक एंबुलेंस की कीमत 19 लाख 58 हजार 257 रुपये है. फोर्स मोटर, टाटा मोटर आधिकारिक रूप से एंबुलेंस बनाती है. इसी साल 22 अप्रैल को 28 लाख 47 हजार 580 रुपये की कीमत से एक एंबुलेंस खरीदी गई. टाटा मोटर को टेक्निकल ग्राउंड पर टेंडर से हटा दिया गया." 

पीके ने कहा कि गौर करने वाली बात है कि विभिन्न प्रदेशों की तुलना में बेहद अधिक दामों पर बिहार में एंबुलेंस खरीदी गई है. यह बेहद गंभीर मामला है. भ्रष्टाचार हुआ है. फोर्स मोटर की एंबुलेंस की बाजार में कीमत 19 लाख रुपया है और बिहार सरकार ने 28 लाख में खरीदा है. मंगल पांडेय के पीएस अभी बिहार में आयुष्मान कार्ड के हेड हैं. दिलीप जायसवाल के कॉलेज के जरिए सबसे ज्यादा उगाही आयुष्मान कार्ड के जरिए की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget