एक्सप्लोरर

Anand Mohan Singh News: आनंद मोहन की रिहाई में आज हो सकती है दिक्कत? जेल से कितने बजे आना है? जानिए सब कुछ

Anand Mohan Release: पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासी माहौल भी गर्म है. बुधवार को आनंद मोहन ने सहरसा जेल में सरेंडर किया है. आज गुरुवार को बाहर आना है.

पटना: पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन (Anand Mohan) की आज गुरुवार (27 अप्रैल) को रिहाई होने वाली है. वह अपने बेटे की सगाई पर 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आए थे. बुधवार (26 अप्रैल) को वह सहरसा जेल चले गए. जेल मैनुअल में संशोधन के बाद आनंद मोहन समेत 27 कैदियों की रिहाई होनी है. कुछ की रिहाई हो चुकी है. आज आनंद मोहन की भी रिहाई होनी है. इस बीच आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासी माहौल भी गर्म है. इसका विरोध भी हो रहा है.

दरअसल, गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को सजा हुई थी. अब रिहाई के आदेश के बाद जी कृष्णैया के परिवार, आईएएस एसोसिएशन समेत कई जगहों से विरोध शुरू हो गया है. ऐसे में सवाल है कि क्या रिहाई पर संकट आ सकता है? अगर रिहाई होगी तो कितने बजे होगी? ऐसे सवालों का जवाब आनंद मोहन की वकील संगीता सिंह ने दिया है.

'अब दोबारा नहीं हो सकता रिवीजन'

संगीता सिंह ने कहा कि सुपौल, मधेपुरा में आनंद मोहन जो भी केस चल रहा था वह सब खत्म हो गया है. क्लीयरेंस आ गया है. देहरादून में एक मामला चल रहा था. वहां से भी क्लीयरेंस आ जाएगा. 27 अप्रैल को रिहाई हो जाएगी. आनंद मोहन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. जी कृष्णैया की पत्नी उषा देवी ने रिहाई का विरोध किया है. कोर्ट जा सकती हैं. आईएएस एसोसिएशन भी रिहाई का विरोध कर रहा है. इस पर आनंद मोहन की वकील ने कहा कि इन सब के कारण रिहाई में कोई दिक्कत नहीं होगी. एक बार रिहाई के आदेश पर मुहर लग गई तो दोबारा उस पर रिवीजन नहीं हो सकता.

दोपहर बाद कभी भी हो सकती है रिहाई

रिहाई को लेकर कहा जा रहा है कि कागजी प्रक्रिया लगभग पहले ही पूरी हो चुकी है. आज आनंद मोहन की दोपहर के बाद कभी भी रिहाई हो सकती है. बता दें कि 24 अप्रैल को आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सगाई थी. पटना के विश्वनाथ फार्म में सगाई हुई थी. बेटे के सगाई के दिन ही खबर आई थी कि आनंद मोहन की स्थायी रिहाई हो जाएगी.

जेल जाने से पहले कहा- सबको प्रणाम

बुधवार को करीब 12 बजे सहरसा स्थित एक होटल से आनंद मोहन सरेंडर करने के लिए निकले थे. इस दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने चलते-चलते मीडिया के सवालों का जवाब दिया था. कहा था वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे. निकलकर बोलेंगे. आनंद मोहन ने कहा था कि जितने सवालों पर बोलना था वह सब बोल चुके हैं. अब कोई नया नहीं है. आईएएस संगठन के विरोध को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि वह सबको प्रणाम करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सब सियासी सवालों का भी वो जवाब देंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बगावत विचार की थी, लेकिन आज भी...', आनंद मोहन की रिहाई से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget