एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बगावत विचार की थी, लेकिन आज भी...', आनंद मोहन की रिहाई से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान

Pappu Yadav Comment on Anand Mohan Release: पप्पू यादव ने हाजीपुर में बयान दिया है. मंगलवार की रात वो हाजीपुर में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

हाजीपुर: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई को लेकर सियासी बवाल जारी है. इस बीच जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) के सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि आनंद मोहन से बगावत विचार की थी. वह आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं. पप्पू यादव ने कहा कि आज 10 के बदले 15 फीसद आरक्षण ले लें, लेकिन हमें 72 फीसद आरक्षण मिलना चाहिए. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वह आज भी कह रहे हैं कि आरक्षण मिलना चाहिए और नौवीं सूची में इसे दर्ज किया जाना चाहिए.

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मंगलवार (25 अप्रैल) की राज हाजीपुर में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया. पप्पू यादव ने आनंद मोहन की होने वाली रिहाई पर सरकार के फैसले का समर्थन किया. पप्पू यादव ने कहा कि आईएएस अधिकारी की हत्या मॉब लिंचिंग में हुई थी, लेकिन परिस्थिति ऐसी बनी कि आनंद मोहन को जेल जाना पड़ा और सजा काटनी पड़ी.

'अपराधी नहीं, आनंद मोहन अच्छे नेता'

पप्पू यादव ने कहा कि आनंद मोहन 14 साल सजा काट चुके हैं. सरकार ने जो संशोधन किया है यह सरकार का हक है. आनंद मोहन कोई अपराधी नहीं थे, अच्छे राजनेता थे. बीएसपी प्रमुख मायावती ने आनंद मोहन की रिहाई पर आपत्ति जताई है इस पर पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति नहीं होनी चाहिए. जो लोग  यह कह रहे हैं कि यूपी में ठोका जा रहा है और बिहार में छोड़ा जा रहा है, उन लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि पहले यह बताएं कि बृजभूषण सिंह को कब ठोकेंगे? बृजेश सिंह को कब ठोकेंगे? विनीत सिंह और सेंगर को कब ठोकेंगे?

आनंद मोहन के साथ पप्पू यादव को शहाबुद्दीन की भी याद आई. उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन की जेल में मौत हो गई. उस समय भी सरकार को फैसला लेने की जरूरत थी. आनंद मोहन की रिहाई के बाद क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार सरकार को फायदा होगा इस पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आता कि इसमें फायदे और घाटे की कोई बात है. हमेशा से राजपूत समाज बीजेपी के साथ है. राजपूत समाज हमेशा समाजवाद का रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में 'आनंद' की राजनीति! 'R' फैक्टर से 'M' को फायदा या नुकसान? | जानिए बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget