एक्सप्लोरर

Akshara Singh: पटना की ग्रेजुएट चायवाली के लिए अक्षरा ने उठाई आवाज, गुस्से में बोलीं- लानत है आप पर बिहार सरकार

Patna News: मंगलवार को अक्षरा सिंह के इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है. इसमें वह काफी गुस्से में दिख रहीं. ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के लिए आवाज उठा रहीं.

पटना: सोमवार को ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह रोते बिलखते नजर आई. प्रियंका ने कहा कि अचानक उसका ठेला गायब हो गया. नगर निगम पर उनके ठेले को उठाकर ले जाने का आरोप लगाया. इसपर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने उनका साथ देते हुए मंगलवार को गुस्से में एक इंस्टा पोस्ट की. अक्षरा ने पोस्ट में महिला सशक्तिकरण का जीता जागता नमूना लिखते हुए बिहार सरकार पर लानत है जैसी बातें कही हैं.

इंस्टा पर अक्षरा का गुस्सा

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा अपनी पोस्ट में लिखती हैं कि ये है महिला सशक्तिकरण का जीता जागता नमूना है. एक लड़की समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रशासन और समाज के ठेकेदार से मीडियाकर्मी तक सब मूकदर्शक बने रहते हैं. उसे प्रताड़ित करते हैं. जब तक कि वो लड़की वैश्या ना बन जाए. तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है जब राजशाही में बैठे लोग तुम्हारी पल-पल धज्जियां उड़ाते हैं. 

बिहार सरकार पर लानत है

अक्षरा ने आगे लिखा कि मौन रहो तुम सब. चुप रहो क्योंकि तुम सब भी एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में उसके क़ातिल हो. तुम्हें चाहिए सिर्फ मसाला मेरे लाला. ये रहा सरकार का महिला सशक्तिकरण का नमूना. कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते पर पल मे लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं. लानत है आप लोगों पर बिहार सरकार.

Akshara Singh: पटना की ग्रेजुएट चायवाली के लिए अक्षरा ने उठाई आवाज, गुस्से में बोलीं- लानत है आप पर बिहार सरकार

प्रियंका का ठेला अचानक हो गया है गायब

बता दें कि ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता ने अपने चाय के ठेले से जमकर सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने पहले पटना विमेंस कॉलेज पर स्टॉल लगाया था. इस दौरान स्टॉल पर चाय पीने अक्षरा सिंह भी पहुंची थी. उनको आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया था. प्रियंका वहां से बोरिंग रोड शिफ्ट हो गईं. कई बार उनके ठेले को हटाया भी गया. सोमवार को उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाया कि उनका ठेला नगर निगम ने गायब कर दिया है. वहां केवल कुछ कप और डिब्बे रखे मिले. प्रियंका ने कहा कि मुझे अगर कमिश्नर की ओर से परमिशन मिली है तो बार बार ठेला क्यों उठा लेते हैं. नगर निगम पर जमकर भड़ास निकालते हुए घर जाने की बात कही.

यह भी पढ़ें- Patna Graduate Chai Wali: प्रियंका गुप्ता के साथ हो गया 'धोखा'! फूट-फूट कर रोईं, काम भी बंद किया, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget