एक्सप्लोरर

Patna Graduate Chai Wali: प्रियंका गुप्ता के साथ हो गया 'धोखा'! फूट-फूट कर रोईं, काम भी बंद किया, जानें पूरा मामला

Graduate Chai Wali Bihar: 'ग्रेजुएट चाय वाली' प्रियंका गुप्ता पटना के वीमेंस कॉलेज के पास स्टॉल लगाया था जिसके बाद खूब चर्चा हुई थी. अब एक रोने वाला वीडियो सामने आया है.

पटना: राजधानी पटना में कुछ महीने पहले वीमेंस कॉलेज (Womens College) के पास 'ग्रेजुएट चाय वाली' (Graduate Chai Wali) के नाम से प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) ने स्टॉल लगाकर खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद यहां से उन्होंने अपने स्टॉल को शिफ्ट कर लिया और वो बोरिंग रोड चली गईं. फिर अन्य जगह भी स्टॉल खोला. बीच में कुछ दिनों पहले पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) ने उनके ठेले को भी हटा दिया था जिसके बाद वे लालू प्रसाद यादव के पास तक पहुंच गईं. अब फिर ऐसा कुछ हुआ है कि उन्होंने काम ही बंद करने का फैसला कर लिया है. सोमवार को प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फूट-फूट कर रो रही हैं.

प्रियंका गुप्ता क्या कह रही हैं वीडियो में?

प्रियंका ने रोते हुए कहा- "आप सब तो मुझे जानते ही होंगे ग्रेजुएट चाय वाली. सो कॉल्ड ग्रेजुएट चाय वाली. हद भूल गए थे हम अपनी. मुझे लगा था कि हम बिहार में कुछ अलग कर रहे थे. अभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे न लेकिन हम अपनी हद भूल गए थे कि ये बिहार है बिहार. यहां लड़कियों की औकात इतनी होती है कि बस वो लोग किचन तक सीमित रहे. होना भी चाहिए. लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता है."

प्रियंका ने वीडियो में रोते हुए आगे कहा- "यहां पटना में बहुत सारा ठेला लगता है. पटना में अवैध तरीके से बहुत काम होता है. शराब बेची जाती है, लेकिन वहां सिस्टम एक्टिव नहीं होता है. कोई लड़की अपना व्यवसाय कर रही है तो उसको बार बार परेशान किया जाता है. हद भूल गए थे न हम अपनी. मेरी औकात बस चूल्हा चौका तक है. शादी करके बस अपने घर जाना. बिजनेस करना तो अधिकार ही नहीं है."

Patna Graduate Chai Wali: प्रियंका गुप्ता के साथ हो गया 'धोखा'! फूट-फूट कर रोईं, काम भी बंद किया, जानें पूरा मामला

नगर निगम पर लगाया आरोप

दरअसल प्रिंयका गुप्ता बोरिंग रोड में जहां ठेला लगाती थीं वहां से अचानक उनका ठेला गायब हो गया है. वहां बस दो डिब्बा है जिसमें शायद चाय का कप या कचरा डाला जाता है. वीडियो में उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाया है. वीडियो में प्रियंका ने कहा- "जब मुझे लगा कि नगर निगम के कमिश्नर सर से परमिशन मिला है कि हम कुछ दिनों के लिए यहां ठेला लगा सकते हैं तो बार बार मेरा स्टॉल क्यों उठा लिया जाता है? हम हार मान गए सिस्टम से. जिन जिन ने हम लोगों का फ्रेंचाइजी बुक किया है हम उनको पैसा वापस करने जा रहे हैं. कंपनी बंद करने जा रहे हैं. हम घर जा रहे हैं वापस. थैंक्यू नगर निगम."

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'तोरा भी नाम नीतीश कुमार है', जनता दरबार में CM के सामने जब पहुंचा युवक, खूब हंसे मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget