एक्सप्लोरर

Patna News: हर्ष हत्याकांड में अभियुक्ति चंदन यादव 'आइसा' का था सदस्य, छात्र संगठन ने किया निष्कासित

Patna University Murder Case: पटना लॉ कॉलेज में हर्ष कुमार पर लाठी-डंडा से हमला किया गया था. जिसमें उसकी मौत हो गई. वहीं, इस मामले में पुलिस ने आइसा के सदस्य चंदन यादव को अभियुक्त बनाया है.

Patna News: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के राज्य सचिव सबीर कुमार और राज्य अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष कुमार की मौत से हम स्तब्ध हैं और इस अपूर्णीय क्षति को झेल रहे शोक संतप्त परिवार के दुःख में शरीक हैं. अभियुक्तों में शामिल चंदन यादव पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आइसा ने तत्काल प्रभाव से संगठन की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है. चंदन यादव लंबे समय से संगठन की गतिविधियों से दूर रहते हुए निष्क्रिय चल रहे थे और अब इस दुर्घटना में इनकी संलिप्तता सामने आई है. 

आइसा का सरकार पर आरोप

हर्ष कुमार की मौत के जिम्मेदार, मारपीट में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए आइसा ने कहा है कि विश्वविद्यालय के अराजक माहौल और असुरक्षा को झेल रहे छात्र समुदाय की कोई सुध सरकार को नहीं है. विश्वविद्यालय में लगातार मारपीट, बमबारी, गोलीकांड जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार की जानलेवा लापरवाही से जाने जा रही हैं.  

आगे संगठन ने कहा कि इस बेहद तकलीफदेह घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को अविलंब सजा दी जाए. बता दें कि हर्ष हत्याकांड में चंदन यादव को पुलिस ने अभियुक्त बनाया है. चंदन यादव वामपंथी छात्र संगठन आइसा का सदस्य था. महागठबंधन में शामिल सीपीआई एमएल का आइसा स्टूडेंट विंग है.

पटना लॉ कॉलेज में हुई थी मारपीट

बता दें कि पटना यूनिवर्सिटी के बीएन कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र हर्ष कुमार पटना लॉ कॉलेज में सोमवार को परीक्षा देने गया था. परीक्षा देकर निकला तो कुछ लोगों ने गेट के बाहर हर्ष के साथ मारपीट की. आनन-फानन में घायल हर्ष को पीएमसीएच में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब तक जो पुलिस जांच हुई है उसमें यह एंगल आ रहा है कि कुछ दिन पहले डांडिया नाइट कार्यक्रम हुआ था, उस दौरान छात्र हर्ष का चदंन यादव से विवाद हुआ था. इस विवाद को लेकर चदंन यादव ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं, हर्ष वैशाली प्रखंड के मझौली गांव का रहने वाला था. 

ये भी पढ़ें: Samrat Chowdhary: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कहा- राम मंदिर के तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा माता सीता का मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
Kangana Ranaut ने Dheeraj Dhoopar और Ram Kapoor की लगाई क्लास
Akanksha Chamola पर Shreya Kalra का बड़ा दावा, शो में बढ़ा ड्रामा
India's Got Latent में Samay Raina की Punchline पर हंसी नहीं रुकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget