एक्सप्लोरर

बिहार में लोगों को वोट से वंचित करना बहुत बड़ी समस्या: अख्तरुल ईमान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और बिहार से इसकी शुरुआत करने वाले बयान पर एआईएमआईएम विधायक ने निशाना साधा.

AIMIM MLA Akhtarul Iman: 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' के विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को बिहार चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर सवाल उठाया. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर यह हो रहा है, जो बहुत ही खतरनाक बात है.

एक लोकतांत्रिक प्रदेश में कोई पार्टी चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है. मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराना चुनाव आयोग का तुगलकी फरमान है. बिहार में 2000 तक सिर्फ 3.7 प्रतिशत लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र था. 2004 में 11.5 प्रतिशत और 2005 में 16.9 प्रतिशत लोगों के पास यह था. सबसे कम पढ़े-लिखे लोग और पलायित मजदूरों की संख्या बिहार में ज्यादा है और यहां पर लोगों से यह कागजात मांगे जा रहे हैं. लोगों को उनके वोट से वंचित रखना बहुत बड़ी समस्या है."

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और बिहार से इसकी शुरुआत करने वाले बयान पर एआईएमआईएम विधायक ने कहा, "अगर यही बात कोई मुस्लिम बोलता, तो उसे जेल में डाल दिया जाता. उस पर देशद्रोही और संविधान के विरुद्ध काम करने का मुकदमा दर्ज हो जाता. ऐसे में क्या इस मुल्क में सभी के लिए कानून बराबर है? क्या बिहार में कानून का यही राज है कि एक लोकतांत्रिक राज्य में कोई ऐसा बयान दे?"

लालू यादव को पत्र लिखकर महागठबंधन में एआईएमआईएम को शामिल करके साथ चुनाव लड़ने को लेकर मनोज झा की प्रतिक्रिया पर ईमान ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, "मनोज झा से पूछना चाहिए कि अगर वो समाज की सेवा करना चाहते हैं, या फिर समाज को उपदेश देना चाहते हैं, तो वो पहले से ही प्रोफेसर थे, बिना राज्यसभा का सदस्य बने भी यह काम कर सकते हैं. दूसरों को उपदेश देना बहुत ही आसान काम है, लेकिन अपने गिरेबान में झांकना मुश्किल है। हालांकि हमने चिट्ठी मनोज झा को नहीं बल्कि लालू यादव को दिया था."

बिहार में एआईएमआईएम के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, "अगर इंसान मंजिल पर पहुंचने की तैयारी कर लेता है, ऐसे में अगर एक गाड़ी छूट भी जाती है, तो दूसरी गाड़ी उनके लिए रहती है."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget