एक्सप्लोरर

Bihar bypoll 2024: 'माइनॉरिटी का ही गर्दन काट दिया', एबीपी न्यूज़ से बातचीत में किस पर भड़क गए अख्तरुल ईमान?

Akhtarul Iman News: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और वे दूसरों को काटकर आगे निकलने के लिए लड़ रहे हैं.

Bihar bypoll 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव में अब एआईएमआईएम ने भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दो सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा पार्टी ने कर दी है. उम्मीदवारों के ऐलान के बाद एबीपी न्यूज़ से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने मंगलवार को खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. हम लड़ते इसलिए हैं ताकि दूसरों को काटकर आगे निकल जाए.

वहीं, अख्तरुल ईमान से जब सवाल पूछा गया कि एक तरफ परिवारवाद और दूसरी तरफ सामंतवाद का आरोप आप लोग लगाते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि हम चोर उचक्कों और जुमलेबाजों का कोई ऐतबार नहीं रखते. हम जब लड़ते हैं तो दुनिया देखती है. बिहार विधानसभा में एआईएमआईएम ने शोषितों, अकलियतों, दलितों और सरकार की नाकामियों को जिस तरीके से उजागर किया है वो सबने देखा है. जो माइनॉरिटी के वोट के सौदागर थे उन्होंने वोट लेकर ताज तो पहना है, लेकिन माइनॉरिटी का ही गर्दन काट दिया है.

बिहार उपचुनाव पर क्या बोले अख्तरुल ईमान?

तरारी और रामगढ़ में अब तक उम्मीदवार की घोषणा न करने पर अख्तरुल ईमान ने कहा कि इन दो सीटों पर भी चर्चा हो रही है. हमने चारों सीटों पर हो रहे चुनाव के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेज दी है. दो सीटों का कन्फ़र्मेशन आ गया. जल्द ही तरारी और रामगढ़ का भी ऐलान हो जाएगा. वहीं, बिहार में तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह की राजनीतिक यात्राओं पर उन्होंने कहा कि दोनों झूठ का प्रोपेगेंडा है. केंद्र में मंत्री रहते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार के लिए क्या काम किया? इसका श्वेत पत्र जारी करें. गिरिराज सिंह को काम तो कुछ करने आता नहीं है, सिर्फ गाल बजाते हैं.

आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिहार में खून की होली खेली है. जातीय उन्माद फैलाया है और उसी की तैयारी ये लोग फिर कर रहे हैं, लेकिन मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि बिहार में हिंदू और मुस्लिम एक साथ रहते हैं. वहीं, अख्तरुल ईमान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का जो मुख्यमंत्री बिहार में हैं वह माफी मांगते फिर रहे हैं.

आरजेडी और बीजेपी पर भड़के अख्तरुल ईमान

वहीं, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष से जब पूछा गया कि आरजेडी आपको बीजेपी का एजेंट बताती है. इस पर उन्होंने कहा कि इस जंगल में एक तरफ दरिंदा है तो दूसरी तरफ शिकारी है. दोनों ही दलों की हालत दरिंदा और शिकारी वाली है, लेकिन बिहार की शोषित और पीड़ित अपनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं. यही वजह है कि एआईएमआईएम जब भी शोषित और पीड़ित की आवाज उठाती है तो सबसे ज्यादा बेचैनी इन दोनों को ही होती है. सूरज निकलने से सबको रोशनी मिलती है, चमगादड़ अंधा हो जाता है.

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या सिर्फ चुनाव में डैमेज करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि नया जवाब देंगे. हम अपने वजूद को आगे बढ़ना चाहते हैं. कौन पीछे रह जाएगा हम उसके बारे में नहीं सोचते. आज नहीं तो कल बिहार में दलितों की पीड़ितों की शोषितों की और माइनॉरिटी के लोगों की आवाज सुनी जाएगी और बिहार में उनका झंडा बुलंद होगा. बता दें कि इमामगंज से एआईएमआईएम ने अपना उम्मीदवार कंचन पासवान को बनाया है तो वहीं, बेलागंज से मो. जामिन अली को पार्टी का सिंबल दिया है.

ये भी पढे़ं: Imamganj bypoll 2024: जीतन राम मांझी के कामों पर बहू दीपा मांझी को है भरोसा, कहा- मेरे लिए राजनीति नई बात नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Patna News: पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget