एक्सप्लोरर

Imamganj bypoll 2024: जीतन राम मांझी के कामों पर बहू दीपा मांझी को है भरोसा, कहा- मेरे लिए राजनीति नई बात नहीं

Bihar bypoll 2024: गया के इमामगंज उपचुनाव में 'हम' से मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को प्रत्याशी बनाया है, जो उनके किए गए कामों को आगे बढ़ाने की बात कह रही हैं.

Bihar bypoll 2024: गया के इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी बहू दीपा मांझी को उतारा है. इससे पहले जीतन राम मांझी इमामगंज के विधायक थे. गया से सांसद बन जाने के बाद उपचुनाव हो रहा है. वहीं, उपचुनाव को लेकर गया में सोमवार को दीपा मांझी ने कहा कि 'पापा (जीतन राम मांझी) जितना काम किए हैं हम भी शिक्षा, पानी आदि का कार्य करेंगे. क्षेत्र में यह भी मुद्दा रहेगा. पापा मंत्री हैं तो क्षेत्र में एमएसएमई क्लस्टर सेंटर बनवाने की बात कह रहे हैं इसे पूरा करेंगे. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति नई बात नहीं है. 

परिवारवाद पर दीपा मांझी का आया जवाब

परिवारवाद को लेकर दीपा मांझी ने कहा कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से सांसद के बेटे आरजेडी से चुनाव लड़ रहे हैं. हमारी जब शादी हुई उस वक्त मेरे पति डॉ. संतोष कुमार एमएलसी भी नहीं थे. पापा सीएम भी नहीं बने थे. उस वक्त हम राजनीति में आए जिला परिषद सदस्य रहे हैं. शादी के पहले भी मां ज्योति मांझी विधायक थीं तो समाज सेवा से जुड़े रहे हैं. पापा से सीखने को मिला है कि कैसे राजनीति करनी है. जनता कितना भरोसा करती है. महिलाओं के सशक्तिकरण और जनता के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे पूरा करेंगे.

इमामगंज में है चतुर्थ कोणीय मुकाबला

बता दें कि इमामगंज से दीपा मांझी अपने ससुर जीतन राम मांझी के किए गए कामों पर वह चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, आरजेडी से रोशन मांझी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, इमामगंज से जन सुराज ने डॉ. जितेद्र पासवान को अपना कैंडिडेट बनाया है और अब इस सीट पर एआईएमआईएम की एंट्री से मुकाबला रोमांचक हो गया है. एआईएमआईएम ने कंचन पासवान पर दांव चला है.

ये भी पढे़ं: Bihar bypoll 2024: एआईएमआईएम की बिहार उपचुनाव में हुई एंट्री, बेलागंज और इमामगंज में उतारा कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget