एक्सप्लोरर

Agnipath Protest in Bihar: बिहार में थाना उड़ाने की हो रही तैयारी? Whatsapp ग्रुप का VIDEO आया, AK-47 तक की बात

Agnipath Scheme Protest: थाना उड़ाने से संबंधित बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है. इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है. अब तक लगभग दो दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया है.

नवादा: 'अग्निपथ स्कीम' के विरोध में पूरा बिहार धधक रहा है. अब तक कई ट्रेनें आग के हवाले कर दी गईं. नवादा में बीते गुरुवार को प्रदर्शन के दूसरे दिन बीजेपी कार्यालय को फूंक दिया गया. अब बड़ी खबर आज बिहार के नवादा से ही है जहां थाना उड़ाने की बात कही जा रही है. हमला कैसे करना है और कौन कौन से हथियार लाने हैं इसकी भी चर्चा हो रही है. बातचीत वॉट्सएप ग्रुप में हुई है जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नवादा के रजौली थाने को उड़ाने की बात कही जा रही है. यहां तक कि पिस्टल और एक-47 की भी चर्चा है. 'आर्मी ड्रीम बॉयज' के नाम से ग्रुप बना है. 

वॉट्सएप ग्रुप में इससे संबंधित चैटिंग हुई जो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. थाना को बम से उड़ाने, प्रदर्शन में लाठी डंडे के साथ ही पिस्तौल और AK 47 लाने की चर्चा के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस रजौली में गश्ती कर रही है. रजौली एसडीएम आदित्य कुमार पीयूष, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय समेत कई अधिकारी कमान संभाले हुए हैं. लगभग दो दर्जन युवकों को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme Protest: बिहार के लिए रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यात्रियों को मिलेगी पूरी जानकारी

ग्रुप के एडमिन और चैटिंग करने वालों को खोजा जा रहा है. बता दें कि गुरुवार को नवादा में काफी बवाल हुआ था. आज शुक्रवार को भी नवादा में कुछ ऐसा ही नजारा है. गुरुवार की रात ही पुलिस ने माइक से घोषणा कर सबसे अपील की थी कि प्रदर्शन ना करें. हालांकि शुक्रवार को उपद्रवियों का हंगामा जारी रहा. ऐसे में जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है.

कार्रवाई की दी गई थी चेतावनी

नवादा की जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस कप्तान गौरव मंगला ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी. लोगों से अपील की गई थी कि शांति बनाए रखें. बिना आदेश के जुलूस निकालने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. गिरफ्तार भी किया जा सकता है. आज सुबह छह बजे से ही पुलिस अलर्ट है.

यह भी पढ़ें- Gang Rape and Murder: बिहार के गया में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, बचाने पहुंचा पिता तो कर दी पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget