एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: बिहार के लिए रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यात्रियों को मिलेगी पूरी जानकारी

Agnipath Protests in Bihar: आज हंगामे का तीसरा दिन है. समस्तीपुर, लखीसराय समेत कई जिलों में ट्रेनों में आग लगाई गई है. इसी को देखते हुए नंबर जारी किया गया है.

Railway Helpline Number: बिहार में आज तीसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन जारी है. कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया है तो कहीं ट्रैक को जाम कर दिया गया है. लखीसराय, समस्तीपुर, आरा, हाजीपुर समेत कई जगहों से इस तरह की खबरें सामने आईं हैं. इधर, यात्रियों को भी परेशानी हो रही है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि यात्रियों की मदद की जा सके.

कई ट्रेनों में लगाई गई आग

दरअसल आज हंगामे का तीसरा दिन है. बक्सर के डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी पर अभ्यर्थियों ने सुबह 5 बजे से ही रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. वे टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान खबर आई कि उपद्रवियों ने समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है. ट्रेन के कई डिब्बे जल गए हैं. धीरे-धीरे इस तरह की खबरें कई जिलों से आने लगीं. नालंदा से खबर आई कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने 'अग्निपथ योजना' के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया है और पावापुरी में ट्रेन रोक दी है. उपद्रवियों ने श्रमजीवी सुपरफास्ट ट्रेन को राजगीर से नहीं खुलने दिया.

Agnipath Scheme Protest: बिहार के लिए रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यात्रियों को मिलेगी पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: NDA में टकराव! उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के सुर मिले, सुशील मोदी की राह अलग, सहनी ने कह दी बड़ी बात

आरा के बिहिया स्टेशन पर उपद्रवी सुबह से उत्पात मचाने में लग गए. आरा के ही बनाही स्टेशन पर लगे अनाउंसमेंट माइक को लेकर उपद्रवी भाग गए. बनाही स्टेशन पर खड़ी बक्सर-फतुहा शटल ट्रेन में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और गार्ड के बोगी का शीशा भी तोड़ दिया. दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन पर सीमांचल एक्सप्रेस को रोक दिया. लखीसराय में ट्रेन को जला दिया. इस तरह लगातार ट्रेनों को लेकर आ रही खबरों के बीच रेलवे अलर्ट हुआ. इसके बाद यात्रियों की मदद के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

नीचे देखें हेल्पलाइन नंबर जिसे रेलवे ने किया जारी

  • खगड़िया रेल इंक्‍वायरी - 8252912031
  • हाजीपुर रेल इंक्‍वायरी - 8252912078
  • बरौनी इंक्‍वायरी - 8252912043
  • दानापुर कंट्रोल रूम - 9341505327, 9341505326
  • समस्तीपुर नियंत्रण कक्ष - 06274232250, 9771428963
  • दरभंगा - 9264492779
  • सहरसा - 06278223423, 8102919168

यह भी पढ़ें- Love Affairs: 'मेरा नाम जूही कुमारी है, मैं एक लड़के से प्यार करती हूं', बिहार के इस प्रेमी जोड़े ने क्यों बनाया VIDEO?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget