एक्सप्लोरर

Agnipath Row: बिहार में कांग्रेस-लेफ्ट-आरजेडी ने फिर किया प्रदर्शन, कहा- सीएम नीतीश कुमार करें ये काम

Bihar Politics: कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी के नेता बौखलाहट में अग्निपथ योजना के खिलाफ में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे. तानाशाही नहीं चलेगी.

पटना: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के विरोध में बिहार में विपक्ष का प्रदर्शन जारी है. सोमवार को कांग्रेस के विधायकों-विधान पार्षदों, लेफ्ट के विधायकों और आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में अलग-अलग प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ नारेबाजी की और इस योजना को वापस लेने की मांग की.

'बौखलाहट में हैं बीजेपी के नेता'

बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष सह एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि बीजेपी के नेता बौखलाहट में अग्निपथ योजना के खिलाफ में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने प्रदर्शनकारियों को जिहादी कहा. बीजेपी कोटे के मंत्री रामसूरत राय ने आंतकवादी कहा. राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड बन जाएं. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि ड्राइवर, धोबी बन जाएं. बीजेपी के नेता प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मजाक बना रहे हैं. केंद्र सरकार अग्निपथ योजना वापस ले.

Agnipath Row: बिहार में कांग्रेस-लेफ्ट-आरजेडी ने फिर किया प्रदर्शन, कहा- सीएम नीतीश कुमार करें ये काम

यह भी पढ़ें- दिनेश लाल यादव निरहुआ के चुनाव जीतने के बाद खेसारी लाल यादव ने अपनी भाषा में दी बधाई, आम्रपाली दुबे ने क्या कहा?

'अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा'

वहीं, कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है. इस योजना के तहत चार साल सेना में नौकरी करने के बाद युवा कौन सा काम करेंगे? केंद्र सरकार युवाओं, छात्रों का जीवन तबाह कर रही है. तानाशाही नहीं चलेगी. केंद्र सरकार को इस योजना को वापस लेना होगा.

भाकपा माले (वाम दल) के विधायक राम बलि सिंह यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना छात्रों, सेना के साथ छलावा है. देश के साथ धोखा है. पूरे देश के युवाओं में आक्रोश है. केंद्र सरकार इसको तुरंत वापस ले. केंद्र सरकार जबतक इसको वापस नहीं लेगी तबतक विधानसभा हम लोग नहीं चलने देंगे. छात्रों का जीवन बर्बाद हम लोग नहीं होने देंगे. केंद्र सरकार को झुकना होगा. प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लिए जाएं. गिरफ्तार हुए छात्रों को रिहा किया जाए.

नीतीश कुमार से की गई ये मांग

वहीं आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन ने कहा कि विधानसभा में सीएम नीतीश अग्निपथ योजना योजना पर संवाद कराएं व विधानसभा से इस योजना को वापस लेने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए. हम लोगों ने कार्य स्थगन प्रस्ताव भी दिया है. जेडीयू अग्निपथ योजना के खिलाफ में है. नीतीश इस मुद्दे पर हम लोगों का समर्थन करें. यह योजना छात्रों, युवाओं के साथ खिलवाड़ है. देश माफ नहीं करेगा. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने भी कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेना होगा. 

यह भी पढ़ें- RCP Singh Reaction: नीतीश कुमार से इतनी बेरुखी क्यों? RCP सिंह बोले- मैं किसी का हनुमान नहीं... मेरा नाम रामचंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget