एक्सप्लोरर

Guru Rahman Sir: 'अग्निपथ योजना' का विरोध करने के लिए रहमान सर ने छात्रों को भड़काया! VIDEO जारी कर कह दी ये बात

Agnipath Protest: गुरु रहमान पर दानापुर थाने में केस दर्ज हुआ है. कहा जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद रहमान सर फरार हो गए हैं. अब गुरु रहमान का एक वीडियो आया है.

पटना: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर हुई हिंसा में कुछ कोचिंग संचालकों की भूमिका का दावा किया जा रहा है. उपद्रवियों के साथ साथ कोचिंग संचालकों पर भी एफआईआर दर्ज की जा रही है. कोचिंग संचालक गुरु रहमान (Guru Rahman Sir) पर भी दानापुर थाने में केस दर्ज हुआ है. छात्रों को भड़काने का आरोप है. अब कहा जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद रहमान सर फरार हो गए हैं. आखिर क्या सच्चाई है. रहमान सर ने इस संबंध में वीडियो जारी किया है.

स्विच ऑफ है गुरु रहमान का मोबाइल

गुरु रहमान का मोबाइल स्विच ऑफ है. उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात ककही है. वीडियो में कह रहे हैं- "अग्निपथ योजना को लेकर हुई कोई भी हिंसा में मैं शामिल नहीं हूं. ना मेरा कोई योगदान है. हिंसा के लिए छात्रों को मैंने नहीं भड़काया. बृहस्पतिवार को करीब 70-80 छात्र मेरे पास आए थे. वह सब अग्निपथ योजना से नाराज थे. वह सभी छात्र मुझे कह रहे थे कि हम लोग रेल रोकने जा रहे. आंदोलन करेंगे. मैंने यही कहा था कि रेल रोकिए लेकिन हिंसा मत करिएगा."

यह भी पढ़ें- Anant Singh News: आरजेडी विधायक अनंत सिंह को 10 साल की सजा, जा सकती है विधायकी, जानें एक-एक बातें

गुरु रहमान ने कहा कि असामाजिक तत्व, उपद्रवियों ने हिंसा भड़काई है. मेरा कोई भी बयान या कोई भी वीडियो सामने आता है जिसमें हिंसा भड़काने के लिए बोल रहा हूं तो जो सजा मिलेगी उसके लिए तैयार हूं. मैं निर्दोष हूं. पुलिस-इनकम टैक्स के लोग मेरे यहां क्यों आए ये मुझे खुद नहीं पता.

छात्रों के फोन से मिला है वीडियो

बता दें कि सोमवार को पुलिस नया टोला में उनके कोचिंग व जगत नारायण रोड में स्थित उनके आवास पर भी पहुंची थी. दोनों जगह छापेमारी हुई. इसके बाद इनकम टैक्स के अधिकारी भी उनके कोचिंग पहुंचे थे. आईटी ने भी छापेमारी की है. टैक्स चोरी की बिंदु पर एक-एक कागजात की जांच की गई है. पुलिस के अनुसार दानापुर हिंसा के मामले में कुछ उपद्रवी लड़के पकड़े गए हैं. उन उपद्रवियों के मोबाइल में कुछ वीडियो मिले हैं जिसमें गुरु रहमान यह कहते नजर आ रहे हैं कि अग्निपथ योजना की प्रक्रिया में बदलाव नहीं हुआ तो छात्र सड़क पर उतरेंगे. दानापुर थाने में दर्ज केस में गुरु रहमान अप्राथमिकी अभियुक्त बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme: घर-घर जाकर छात्रों को 'अग्निपथ योजना' के फायदे गिनाएंगे BJP के नेता, पढ़ें प्रेम रंजन पटेल का ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget