एक्सप्लोरर

UPSC में सफलता के बाद BPSC में भी गोपालगंज की अनामिका ने लहराया परचम, आर्मी जवान की हैं बेटी

अनामिका सिंह के पिता ने बताया कि बेटी को यूपीएससी में 348वां रैंक मिला है. वहीं, बीपीएससी का रिजल्ट भी गुरुवार को आया. ऐसे में किस कैडर में सेवा देनी है, इसका निर्णय नहीं हो सका है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले की बेटी अनामिका सिंह ने यूपीएससी (UPSC) में सफलता पाने के बाद बीपीएससी (BPSC) की 65वीं परीक्षा में भी सफलता हासिल की है. कुचायकोट प्रखंड के बखरी गांव के निवासी उदय नारायण सिंह की बेटी अनामिका सिंह की पढ़ाई-लिखाई आर्मी स्कूल, बरेली, उत्तर प्रदेश से हुई है. अनामिका के पिता आर्मी से सूबेदार के पद से सेवानिवृत हुए हैं. आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी), पुणे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद अनामिका सिंह ने सॉफ्टवेयर कंपनी में डेढ़ साल जॉब किया है. 

नौकरी के दौरान शुरू की तैयारी

हालांकि, उन्होंने जॉब के समय ही सिविल सर्विसेज के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी थी. अनामिका के पिता ने बताया कि हाल ही में जारी किए गए यूपीएससी के रिजल्ट में अनामिका को 348वां रैंक मिला है. वहीं, गुरुवार को जारी बीपीएससी की 65वीं परीक्षा में अनामिका ने टॉप टेन में जगह बनाई है. चार भाई-बहनों में अनामिका के बड़े भाई इंद्रजीत कुमार इंडियन ओवरसीज बैंक में मैनेजर हैं. वहीं, छोटा भाई देवेंद्र कुमार आर्मी में मेजर हैं. छोटी फिलहाल बहन पढ़ाई कर रही है.

किस कैडर में सेवा देंगी, नहीं लिया निर्णय

अनामिका सिंह के पिता ने बताया कि बेटी को यूपीएससी में 348वां रैंक मिला है. वहीं, बीपीएससी का रिजल्ट भी गुरुवार को आया. ऐसे में यूपीएससी या बीपीएससी किस कैडर में सेवा देनी है, इसका निर्णय नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि अनामिका खुद से इसपर निर्णय लेगी.

रोहतास के गौरव बने टॉपर

बता दें कि गुरुवार को जारी रिजल्ट के अनुसार रोहतास के रहने वाले गौरव सिंह ने परीक्षा में टॉप किया है. गौरव मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर चुके हैं और फिलहाल पुणे में हैं. टॉपर गौरव की मां उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.जबकि एयर फोर्स में कार्यरत पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ी -

शिवानंद तिवारी के बयान पर JDU का तंज, ‘दूध से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया फिर भी तेज प्रताप यादव शांत'

UPSC Topper Shubham Kumar: पटना में अपने बचपन वाले स्कूल में पहुंचे शुभम कुमार, पुरानी बातों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget