एक्सप्लोरर

Bihar By Polls Result: उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी, महागठबंधन हुआ कमजोर, दूसरे नंबर पर RJD

BJP Biggest Party: ऐसा माना जा रहा था कि शाहाबाद और मगध में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस उपचुनाव के बाद बीजेपी अब इन क्षेत्रों में भी पैर जमाने लगी है.

BJP Biggest Party In Bihar: बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के बाद अब बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. पहले बीजेपी के 78 विधायक थे, लेकिन अब तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत दर्ज होने के बाद बीजेपी के 80 विधायक हो गए हैं, जबकि आरजेडी के पहले सबसे अधिक विधायक 79 थे लेकिन दो सीट हार जाने के बाद आरजेडी के पास 77 विधायक बचे हैं.

महागठबंधन के विधायक घटकर 112 

जेडीयू के पास पहले से 45 विधायक थे, जो अब बेलागंज सीट जीतने पर जेडीयू के 46 विधायक हो चुके हैं. भाकपा माले के 12 विधायक थे लेकिन तरारी सीट हार जाने के बाद भाकपा माले के 11 विधायक हो गए. जीतन राम मांझी की चार सीट बरकरार है. देखा जाए तो 243 सीटों वाली  बिहार विधानसभा में विपक्ष महागठबंधन और ज्यादा कमजोर हो गई है. पहले महागठबंधन के पास 115 विधायक थे, जो घटकर अभी 112 विधायक हो चुके हैं तो वही सत्ता पक्ष एनडीए के 128 विधायक थे जो अब बढ़कर 131 विधायक हो गए हैं.

वर्तमान में विधानसभा के 243 सीटों में से सत्ता पक्ष के बीजेपी के 80, जदयू के 46, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4 और निर्दलीय एक सुमित सिंह मिलाकर 131 हुए. तो वहीं महागठबंधन में आरजेडी के 77, कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 11, भाकपा के 2, माकपा के 2 और एआईएमआईएम के एक विधायक मिलाकर कुल 112 विधायक विपक्ष में रह गए हैं.

ऐसा माना जा रहा था कि शाहाबाद और मगध में बीजेपी और एनडीए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस उपचुनाव परिणाम के संकेत बता रहे हैं कि बीजेपी अब इन क्षेत्रों में भी पैर जमाने लगी है. ऐसा लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए राज्य में महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन कर उभरेंगे. 

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार

बता दें कि एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद बिहार के बीजेपी नेताओं ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया है. पार्टी नेताओं ने एनडीए के सभी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और उनकी जीत पर बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेतिया में 16 साल की नाबालिग के साथ रेप, जेल भेजा गया आरोपी डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget