एक्सप्लोरर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में डीएम के जनता दरबार में शख्स ने लगा ली खुद को आग, सकते में आ गए अधिकारी

Muzaffarpur News: मामला मुजफ्फरपुर समाहरणालय का है. जले हुए व्यक्ति की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 8 निवासी 48 वर्षीय बिंदा लाल गुप्ता के रूप में हुई है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया. मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. पेट्रोल छिड़ककर व्यक्ति ने शुक्रवार को खुद को जिंदा जलाने का प्रयास किया. जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. साथ ही जिला के कई आला अधिकारी भी पहुंचे. जख्मी को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद से गंभीर हालत देखते हुए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. 

जख्मी व्यक्ति की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के वार्ड नं 8 निवासी 48 वर्षीय बिंदा लाल गुप्ता के रूप में हुई है. वहीं, बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति डीएम के जनता दरबार में आया था.

भूमि विवाद को लेकर पहुंचा था जनता दरबार

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि भूमि विवाद को लेकर कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाला व्यक्ति मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत सेन के जनता दरबार में आया था. गेट के कुछ पहले ही उसने अपनी झोले से पेट्रोल निकाला और आग लगा ली. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह सहित कई आला अधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

हालत नाजुक

मौके पर मौजूद सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी एस झा ने बताया कि एक मरीज को लाया गया है. उसका शरीर जला हुआ है. करीब 40 फीसद हिस्सा जल गया है. यहां पर प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जा रहा है. अभी एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है. हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने खुद को जला लिया. मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढे़ं: Bihar Bridge Collapsed: 'जो लोग ये कह...', पुल कांड पर तेजस्वी यादव के तीखे सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget