एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapsed: 'जो लोग ये कह...', पुल कांड पर तेजस्वी यादव के तीखे सवाल पर क्या बोले चिराग पासवान?

Chirag Paswan: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. इसको लेकर तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे हैं. वहीं, तेजस्वी यादव को चिराग पासवान ने शुक्रवार को जवाब दिया.

Chirag Paswan: बिहार में पिछले 15 दिनों में ही 11 पुल ढह गए हैं. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी चरम पर है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव डबल इंजन की सरकार की विफलता की ओर इशारा कर रहे हैं तो सत्ताधारी दल भी पुराना इतिहास याद दिला रहा है. ताजा कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी को भरोसा दिलाया है कि दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा.

पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में कहा, जो लोग ये कह रहे हैं कि एनडीए सरकार लूटने में लगी है. उनसे पूछना चाहूंगा कि ये निर्माण कार्य किसके समय में हुआ? निर्माण उसी समय हुआ है जिस वक्त यह लोग (राजद) भी सरकार में थे.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा कि वो आरोप प्रत्यारोप की सियासत से ऊपर उठ कर काम कर रहे हैं और उनकी सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की कोशिश में हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग आरोप प्रत्यारोप में नहीं जा रहे. इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ले रहे हैं कि जिसने भी ऐसा किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा. जिस किसी ने भी भ्रष्टाचार की वजह से गुणवत्ता के साथ समझौता किया है ऐसे हर एक दोषी को चिन्हित कर उसके ऊपर कार्रवाई होगी.

शिक्षा विभाग पर क्या बोले चिराग पासवान?

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और डीईओ को निलंबित करने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है. मुख्यमंत्री जी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वह भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे जिस तरह से किशनगंज की घटना सामने आई तुरंत उसके ऊपर कारवाई भी हुई है. करप्शन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात की. बोले- हमारी सरकार आने वाले दिनों में इस बात को सुनिश्चित करेगी कि जहां पर जो भी... भले वह निर्माण कार्य को लेकर हो या किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार हो अधिकारी हो या जो भी व्यक्ति विशेष हो, या कोई संगठन हो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

बिहार में कई पुल ध्वस्त

बता दें कि पिछले 15 दिनों में ही बिहार में 12 पुल ढह गए हैं. जिसे लेकर विपक्ष हमलावर है. तेजस्वी यादव लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. शुक्रवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर तीखा हमला किया. बोले-15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है. यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है.

तेजस्वी ने आगे कहा, जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण कार्य विभाग जेडीयू के पास ही रहा है. बिहार में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है, बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं.

ये भी पढे़ं: सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा, 'मुरेठा कुर्बान कर दिया, उनका लक्ष्य सिर्फ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget