एक्सप्लोरर

सुपौल में 6 ट्रक चाइनीज सेब जब्त, 8 कारोबारियों को दबोचा; नेपाल नंबर की गाड़ियां भी पकड़ी गईं

एसएसबी, बिहार पुलिस और पटना से एसओजी की टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से की कार्रवाई.पहले से जानकारी मिलने की वजह से की गई थी पूरी तैयारी, कारोबारियों से की जा रही पूछताछ.

सुपौल: बीरपुर में सीमावर्ती इलाके में तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन, बिहार पुलिस और पटना से पहुंची स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम के संयुक्त अभियान में रविवार को आठ कारोबारियों को छह ट्रक चाइनीज सेब के साथ दबोचा गया. 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट (ऑपरेशन) नारायण राम खदाव ने बताया कि पटना से मिली जानकारी के बाद एसएसबी की टीम पूर्व से ही अलर्ट पर थी. पकड़े गए ट्रक में तीन नेपाल नंबर के हैं.

भारत में अलग-अलग शहरों में भेजे जाने थे सेब

बताया कि एसएसबी को जानकारी मिली थी कि भारत-नेपाल की सीमा से भारी मात्रा में शराब की खेप भारत में पहुंचाने की तैयारी चल रही है. वहीं, दूसरी खुफिया एजेंसी से यह भी सूचना थी कि चाइनीज सेब के कारोबारी सेब की बड़ी खेप भारत के शहरों में भेजने की तैयारी में हैं. इसके बाद बीरपुर थाना, बलुआ बाजार थाना, भीम नगर पुलिस ओपी समेत कई थानों की पुलिस, एसएसबी के जवान और एसओजी पटना की टीम ने सीमावर्ती इलाकों के मुख्य मार्गों पर जाल बिछाया और सभी फंस गए.

छापेमारी दल को सूचना थी कि बीरपुर भीमनगर रोड में स्थित एक ईंट-भट्ठे के मालिक सुमन गुप्ता की फैक्ट्री परिसर में इन कारोबारियों का जमावड़ा होता है. एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट ऑपरेशन का भी मानना था कि सीमावर्ती इलाके के शराब के बड़े कारोबारी भी शराब की तस्करी में इसी परिसर का उपयोग करते हैं. वहीं कार्रवाई के क्रम में पुलिस द्वारा ईंट-फैक्ट्री के मालिक से किसी तरह की पूछताछ नहीं होने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए.

बता दें कि दो वर्ष पूर्व भी सीमा से सटे फतेहपुर गांव के ग्रामीणों ने नेपाल से भारत में प्रवेश करते ट्रक को तस्करी के सामान के साथ पकड़ा था. सशस्त्र सीमा बल पुलिस और एसओजी पटना के संयुक्त नेतृत्व में की गई इस छापेमारी से तस्करों में जहां खौफ है, वहीं इन एजेंसियों के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः एंबुलेंस नहीं मिली तो मां को पीठ पर बैठाकर अस्पताल ले गई बेटी, 3 किलोमीटर पैदल चली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget