एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के इंडो-नेपाल बॉर्डर से अब तक 47 विदेशियों को विभिन्न मामले में किया गया गिरफ्तार, ADG ने दी जानकारी

Indo-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा से गलत तरीके से घुसपैठ करते कई देशों के 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई मामलों में इनकी गिरफ्तारी हुई है.

पटना: भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal Border) पर लगातार कड़ाई जारी है. पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई तक 35 विदेशी लोगों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जो अब बढ़ कर 47 तक पहुंच गई है. बिहार पुलिस मुख्यालय अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जितेंद्र सिंह गंगवार (Jitendra Singh Gangwar) ने शुक्रवार को बताया कि जनवरी से मई 2023 तक 35 विदेशी नागरिकों को भारत-नेपाल सीमा से गलत तरीके से घुसपैठ करते की गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अगस्त तक यह संख्या बढ़ाकर 47 तक पहुंच गई है.

कई देशों के नागरिक शामिल

जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि सीमा से अवैध प्रवेश के मामले में 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि सोना की तस्करी के आरोप में 6, एनडीपीएस और शराब तस्करी में 5, अवैध फॉरेन करेंसी मामले तथा अवैध हथियार तस्करी मामले में एक-एक और चोरी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इन 47 विदेशी नागरिकों में 12 देशों के लोग हैं. इनमें नेपाल, सूडान, म्यांमार, रुस, चेक गणराज्य, तिब्बत चीन, पूर्वी अफ्रीका युगांडा, उज़्बेकिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक शामिल हैं.

मधुबनी सीमा से हुई थी उज़्बेकिस्तान की महिला की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही भारत नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र में भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैंप के एसएसबी जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार 28 वर्षीय महिला की पहचान उज़्बेकिस्तान के मुखब्बत मुरोडोवा के रूप में हुई है. इस मामले को लेकर 48वीं वाहिनी के कमांडेंट ने बताया कि दो अलग-अलग संदिग्ध पासपोर्ट मिलने एवं वीजा नहीं दिखाने को लेकर विदेशी महिला को अग्रिम कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना की पुलिस को बुधवार की रात सुपुर्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बक्सर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने से लगभग 30 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget