एक्सप्लोरर

2428 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित, 101 का DL रद्द, बिहार में क्यों हुई ये बड़ी कार्रवाई?

Bihar News: बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा. परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने जानकारी दी है.

Bihar News: बिहार में परिवहन विभाग सख्त हो गया है. बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों की मदद से उल्लंघनकर्ताओं की पहचान की जा रही है. पिछले साल (2024) अप्रैल से लेकर अब तक पुलिस एवं यातायात पुलिस की सिफारिशों के आधार पर 2428 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया है. 101 का लाइसेंस रद्द किया गया है.

परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बुधवार (12 मार्च, 2025) को बताया कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा. इसके लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए. 

किस लिए की गई ये कार्रवाई?

संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन रैश ड्राइविंग (गलत तरीके से वाहन चलाना), ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बार-बार यातायात नियमों के उल्लंघन किए जाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है. यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनके लाइसेंस स्थाई रूप से रद्द किए जा सकते हैं. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.

बताया गया कि अब तक राज्य में 1592 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित और 61 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की गई थी, जिसमें 1586 वाहन चालकों का विभिन्न जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया और एवं 61 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गई है. पटना सहित विभिन्न जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 842 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया गया और 40 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया गया है. 

आगे संजय अग्रवाल ने कहा कि सभी जिलों में डिजिटल तरीके से जांच की जा रही है. ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों की मदद से उल्लंघनकर्ताओं की पहचान की जा रही है. साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की सख्ती से नियमित जांच की जा रही है. लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की समय सीमा बढ़ी, सरकार ने दी बड़ी राहत, पढ़ें अपने काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget