एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह को मिली जिम्मेदारी तो बताने लगे CM नीतीश कुमार का 'भविष्य', बताया 2024 का प्लान

Bihar Politics: पटना में रविवार को जेडीयू के खुला अधिवेशन में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं को बताया.

पटना: राजधानी पटना के एसकेएम हॉल में रविवार को जेडीयू (JDU) की तरफ से खुला अधिवेशन (JDU Open Session) का आयोजन किया गया. इस अधिवेशन में जेडीयू के तमाम बड़े नेताओं ने अपनी बात रखी. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी को छपास रोग से ग्रसित बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश चलाने का विजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास है. आज जो देश चला रहें हैं, उनके पास विजन नहीं है. 2024 में देश बीजेपी मुक्त बनेगा.

ललन सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है. ये काम हम अकेले नहीं कर सकते हैं. सभी के सहयोग की जरूरत है. पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है. पार्टी के सभी पुराने नेताओं कों सम्मान देते हुए नए नेताओं को भी जोड़ा जाएगा. आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. केंद्र सरकार ने सभी संस्थाओं पर अघोषित कब्ज़ा कर लिया है. इमरजेंसी से भी बदतर स्थिति अभी है, जिसने भी केंद्र का विरोध किया, उनके घर सीबीआई, ईडी, आईटी के छापे पड़ते हैं और उनके ऊपर मुकदमा किया जाता है.

2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? - ललन सिंह

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने 2014 में 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, आज तक रोजगार नहीं मिला. लोगों का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाते हैं. लोगों कों गुमराह कर भटकाया जा रहा है. हिन्दू, मुस्लिम और सिख को लड़ाया जाता है. देश के चौथे स्तम्भ पर भी अंकुश लगा दिया गया है. सभी पूंजीपतियों ने मीडिया संस्थान पर कब्जा कर लिया है. बीजेपी के खिलाफ खबर नहीं दिखता है. हिमाचल और दिल्ली में हार गए तो उसकी चर्चा नहीं हो रही है लेकिन हम कुढ़नी में तीन हजार से हार गए, तो पूरी चर्चा हो रही है.

'2024 में देश भाजपा मुक्त बनेगा'

आगे जेडीयू नेता ने कहा कि बीजेपी के लोगों को छपास रोग है. अखबार और टीवी पर बिना अपनी तस्वीर देखे रह नहीं सकते हैं. सभी चीजों का निजीकरण किया जा रहा है. चुनौती बहुत है, सभी का सहयोग की जरूरी है. हमारा लक्ष्य जेडीयू कों राष्ट्रीय पार्टी बनाना. नागालैंड के चुनाव में हम बेहतर करेंगे, जो 6 % वोट की कमी है उसे पूरा किया जाएगा. हम राष्ट्रीय पार्टी बनेंगे. 2024 में हम 40 के 40 सीट जीतेंगे. बीजेपी का क्या होगा ये देखना होगा. नीतीश कुमार जिस काम में लगे हैं, उसमें हम सब सहयोग करेंगे. 

ये भी पढ़ें: JDU President: ललन सिंह दूसरी बार बने पार्टी अध्यक्ष, जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुई घोषणा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्री कश्मीर' और 'लाल सलाम' पर JDU का रिएक्शन, 'ऐसे लोगों को…'
'फ्री कश्मीर' और 'लाल सलाम' पर JDU का रिएक्शन, 'ऐसे लोगों को…'
बिहार में बाढ़ पर खास इंतजाम! मनोरंजन के लिए टीवी, साथ में पाठशाला
बिहार में बाढ़ पर खास इंतजाम! मनोरंजन के लिए टीवी, साथ में पाठशाला
'लाल किला धमाका आतंकी घटना', कांग्रेस पर बरसे संजय सरावगी
'लाल किला धमाका आतंकी घटना', कांग्रेस पर बरसे संजय सरावगी
बख्तियारपुर के लोग बोले- बदलना चाहिए नाम, लेकिन 'नीतीशपुर' मंजूर नहीं
बख्तियारपुर के लोग बोले- बदलना चाहिए नाम, लेकिन 'नीतीशपुर' मंजूर नहीं

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
सूर्या की 'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
'विश्वनाथ एंस सन्स' नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कलेक्शन
Embed widget