एक्सप्लोरर

बिहारः कोरोना मरीजों की ‘सांसों’ पर आफत, गया के ANMMCH से 112 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब

जांच और स्टोर कीपर से पूछताछ के बाद इसका पता चल पाएगा कि कहां से हुई गड़बड़ी.अस्पताल के अधीक्षक ने कहा- नहीं मिले सिलेंडर तो वसूला जाएगा जुर्माना, हो रही जांच.

गया: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएनएमएमसीएच) से 112 ऑक्सीजन सिलेंडर के गायब होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा कि अस्पताल में कुल 705 सिलेंडर थे जिसमें से 112 ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. वहीं, अस्पताल प्रशासन ने स्टोर कीपर को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. यह मामला सामने आने के बाद अब जांच शुरू कर दी गई है.

कोरोना की दूसरी लहर में इस साल अप्रैल और मई में अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई थी. संख्या इतनी ज्यादा हो गई थी कि कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के सभी बेड फुल हो चुके थे. जमीन पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा था. उस वक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए काफी परेशानी होने लगी थी. अब अस्पताल से 112 गायब करने का मामला सामने आ रहा है.

हालांकि जांच और स्टोर कीपर से पूछताछ के बाद इसका पता चल पाएगा कि कहां से गड़बड़ी हुई है. क्योंकि एक दो नहीं बल्कि अस्पताल से 112 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हैं. ऐसे में कहीं ना कहीं यह लग रहा है कि इस आपदा की घड़ी में भी अस्पताल के कर्मियों ने अवसर तलाश लिया है.

स्टोर कीपर को देना पड़ सकता है जुर्माना

इस मामले में एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र हरि ने बताया कि अस्पताल में पहले से छोटा और बड़ा मिलाकर 705 सिलेंडर थे जिसमें में 112 गायब हैं. इसके लिए ऑक्सीजन स्टोर कीपर को निर्देश दिया गया है. अगर सिलेंडर नहीं मिलता है तो स्टोर कीपर से जुर्माना वसूला जाएगा. संभवतः एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर देने के बाद निजी अस्पताल में या फिर कहीं अन्य जगह चले गए हों. इसकी भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः गोपालगंज में तबाही का मंजर, तस्वीरों से देखें बाढ़ की स्थिति और लोगों का दर्द

Bihar Corona Update: एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार से नीचे, 24 जिलों में नए मरीज 10 से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget