एक्सप्लोरर

आगरा: शादी-समारोह शामिल हो सकेंगे सिर्फ 100 लोग, कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

यूपी के आगरा में ऐसे लोग परेशान हैं जिनके घर में अभी हाल ही में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं. अधिकारियों का कहना है कि कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

आगरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है किसी भी वैवाहिक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. इसके बाद ऐसे लोग परेशान हैं जिनके घर में अभी हाल ही में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं. कार्ड बांटे जा चुके हैं. हलवाइयों को ऑर्डर दिए जा चुके हैं. ऐसे में अब 100 लोगों में कैसे वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएं इसे लेकर एबीपी गंगा ने आगरा के नाई की मंडी कॉलोनी में शिवहरे फैमिली के सदस्यों से बात की तो परिवार काफी चिंतित नजर आया.

परेशान है परिवार शिवहरे फैमिली का कहना है कि उनके घर में 27 तारीख को बेटे की शादी है. जैसे ही जानकारी मिली है वैसे ही कार्ड बांटना बंद कर दिया. लेकिन, फिर भी 100 से अधिक लोगों को शादी में प्रतिभाग करने का निमंत्रण दे दिया है. परिवार पूरी तरह पसोपेश में है कि कैसे 100 लोगों में कार्यक्रम आयोजित किया जाए. शिवहरे फैमिली का कहना है कि उनके घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं और परिवार के लोग ही 100 के करीब बैठते हैं. ऐसे में वर पक्ष और वधू पक्ष दोनों को मिलाकर 100 लोगों में शादी कर पाना काफी मुश्किल है.

मेयर ने की अपील वहीं, दूसरी तरफ आगरा में मेयर नवीन जैन ने प्रशासन से अपील की है कम से कम 200 लोगों की अनुमति 15 दिसंबर तक प्रशासन दे ताकि जिन लोगों के कार्ड बंट चुके हैं और शादी प्रस्तावित हैं वो लोग खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम संपादित कर पाएं. लेकिन, फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है.

प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि 100 से ज्यादा लोगों को शादी में शामिल नहीं होने दिया जाएगा. कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि हमने 10 ऐसे लोगों को अनुमति दी है जो बैंड पार्टी के लोग हैं. अगर आप अपनी शादी में बैंड बाजा की धुन पर कार्यक्रम आयोजित कराना चाहते हैं तो आपको अपने दोनों पक्षों की तरफ से 90 लोगों को ही शादी में बुलाना होगा. कार्यक्रम से पहले स्थानीय थाने में सूचना देनी होगी.

मायूस हैं व्यवसायी कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के 100 लोगों के शादी में शामिल होने के फरमान के बाद वो लोग परेशान हैं जिनके घरों में अभी हाल ही में शादियां होनी हैं. वहीं मैरिज होम संचालक, गेस्ट हाउस संचालक और बैंड बाजा से जुड़े व्यवसायी पूरी तरह से मायूस हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने यूपी को 5555 करोड़ की दी सौगात, 42 लाख ग्रामीणों को हर घर मिलेगा साफ पानी

गोरखपुर: गोरक्षपीठ की गोशाला में मनाई गई गोपाष्‍टमी, गोमाता का पूजन-अर्चन कर स्‍वास्‍थ्‍य कामना की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget