एक्सप्लोरर

Year Ender 2017: महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप में इतिहास रचकर बनाई अपनी पहचान

साल 2017 में एक ऐसा कारनामा भी हुआ कि पूरा देश उसके आगे नतमस्तक हो गया. जी हां और ये कारनामा पुरूषों की टीम इंडिया ने नहीं बल्कि महिला टीम इंडिया ने कर दिखाया. इस साल 23 जुलाई से देश की महिला क्रिकेट टीम को भी एक नई पहचान मिल गई.

नई दिल्ली: साल 2017 में टीम इंडिया ने अनेक नए कीर्तिमान रचे. साल 2015 के बाद से तो भारतीय शूरवीर घरेलू मैदान पर एक भी सीरीज़ नहीं हारे. टीम इंडिया ने पिछले 25 महीनो में 16 सीरीज़ जीती हैं. लेकिन साल 2017 में एक ऐसा कारनामा भी हुआ कि पूरा देश उसके आगे नतमस्तक हो गया. जी हां और ये कारनामा पुरूषों की टीम इंडिया ने नहीं बल्कि महिला टीम इंडिया ने कर दिखाया. इस साल 23 जुलाई से देश की महिला क्रिकेट टीम को भी एक नई पहचान मिल गई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साल 2005 के बाद दूसरी बार महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल तक का सफर तय किया और क्रिकेट जगत के साथ-साथ क्रिकेट के करोड़ों फॉलोअर्स को भी ये बता दिया महिला टीम इंडिया अब किसी से भी कम नहीं है. आमतौर पर महिला क्रिकेट के मैचों का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाता. लेकिन इस बार महिला क्रिकेट विश्वकप का प्रसारण किया गया और इतना ही नहीं इसे रिकॉर्ड दर्शकों ने देखा भी. गुमनामी के साथ कप्तान मिताली राज की अगुवाई में इंग्लैंड पहुंची इस टीम के फाइनल तक पहुंचने की किसी को भी उम्मीद नहीं थी. लेकिन 24 जून को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ डर्बी में अपने विश्वकप सफर का विजयी आगाज़ करते हुए टीम ने अपनी धमक सुना दी. इंग्लैंड को हराने के बाद इस टीम ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड, वेस्डइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल का सफर तय किया. इसमें सबसे खास रही पाकिस्तान के खिलाफ जीत. महिला टीम की इस जीत को पुरूष टीम के बदले के रूप में भी देखा गया. जहां इसी साल चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को धूल चटाई थी. वहीं इंग्लैंड में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराकर उस हार का बदला चुकता कर लिया. भारतीय महिला टीम के इतिहास में 2005 के बाद दूसरा मौका था जब वो विश्व कप के फाइनल तक पहुंची. हालांकि एक सपना हकीकत बनने से महज़ 9 रनों से चूक गया. जब विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम को महज 9 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. लेकिन फाइनल में हार के बावजूद भारतीय लड़कियों ने विदेश में जाकर जैसा धुंआधार प्रदर्शन किया. वो अपने आप में एक विजय अभियान माना गया. विश्वकप में इन लड़कियों ने दिखाया दम:  कप्तान मिताली राज: महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर मानी जाने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान को शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी ना पहचानता हो. वो इस साल विश्वकप में दूसरी 409 रनों के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज़ रही. उन्होंने इस साल विश्वकप में 3 अर्धशतक और 1 शतक भी जमाया. पूरे टूर्नामेंट में हर मौके पर उन्होंने टीम के लिए अहम पारियां खेलीं.
Year Ender 2017: महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप में इतिहास रचकर बनाई अपनी पहचान
इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी कौशन से भी सबको प्रभावित किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. पूनम राउत: 28 वर्षीय ऑल-राउंडर इस विश्वकप में टीम इंडिया की सफल खिलाड़ियों में से एक कही जाएं तो गलत नहीं होगा. पूनम ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए बल्ले से टीम को दमदार शुरूआत दिलाई और कई अहम मौको पर रन भी बनाए. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 अर्धशतकों के साथ 1 शतक भी लगाया. उन्होंने कुल 381 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाज़ी में भी उन्होंने 11 अहम विकेट अपने नाम किए. हरमनप्रीत कौर: विश्वकप में 20 जुलाई के दिन हरमनप्रीत कौर नाम की एक सूनामी में ऑस्ट्रेलियाई किले को ढहा दिया. जी हां, हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप सेमीफाइनल में 171 रनों की नाबाद पारी खेलकर सबको चौंका दिया. इस पारी में उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के लगाकर टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखी. इस टूर्नामेंट में खेले 9 मुकाबलो में हरमनप्रीत ने 359 रन बनाए.
Year Ender 2017: महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप में इतिहास रचकर बनाई अपनी पहचान
दीप्ति शर्मा: जिस खिलाड़ी ने बैक-स्टेज रहते हुए भी टीम इंडिया की जीत की नींव रखी वो कोई और नहीं बल्कि दीप्ति शर्मा रही. दीप्ति ने इस विश्वकप में भारत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरन खेल दिखाया. उन्होंने इस विश्वकप में 2 अर्धशतकों के साथ 31 के लाजवाब औसत से 216 रन बनाए. वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने विरोधी बल्लेबाज़ों को अपनी फिरकी पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने गेंदबाज़ी में 12 विकेट चटकाए और वो विश्वकप में भारत की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ रही. झूलन गोस्वामी: अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में नंबर दो पायदान पर हैं. कुछ ऐसा प्रदर्शन और उनके अनुभव का फायदा टीम इंडिया को विश्वकप में हुआ. झूलन ने अपनी गेंदों के आगे विरोधी बल्लेबाज़ों को खूब नचाया. उन्होंने पारी की शुरूआत में विकेट चटकाकर विरोधी टीम पर प्रेशर बनाने में अहम योगदान दिया. अकसर उनके आगे इस टूर्नामेंट में विरोधी बल्लेबाज़ी धीमे रन-रेट से बल्लेबाज़ी करते दिखे. उन्होंने टूर्नामेंट में 10 विकेट चटकाए. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वकप में ऐसे प्रदर्शन को देख देशभर ने उन्हें पलकों पर बिठाया. ऐसे प्रदर्शन और फैंस के प्यार के बाद इस पूरी टीम को एक नई पहचान मिली. जिसकी महिला टीम को आगे भी ज़रूरत है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget