एक्सप्लोरर

शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार के बाद विजय शंकर भी हुए घायल, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी

शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर भी चोटिल हो गए हैं. ट्रेनिंग सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर गेंद उनके पैरो में लग गई जिससे वह इंजर्ड हो गए.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विश्वकप की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन टीम के खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का सबब बनता जा रहा है. पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन विश्वकप से बाहर हुए तो वहीं इसके बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण टीम से 8 दिनों के लिए बाहर हो गए . इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बाद अब टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर भी इंजर्ड हो गए हैं.

दरअसल विजय शंकर बुधवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान पैर के अंगूठे में गेंद लगने से चोटिल हो गए. ट्रेनिंग सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर गेंद विजय शंकर के पैर में लगी और वह दर्द से कराहने लगे. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक चोट गंभीर नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है. शंकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर के बल्लेबाज के तौर पर चुने गए हैं. लेकिन विश्व कप में उन्हें किसी भी स्थान पर इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर वह जल्द फिट नहीं होते तो टीम इंडिया का यह बड़ा नुकसान हो सकता है. धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण तो भुवनेश्वर कुमार हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण बाहर हुए हैं.

बता दें कि बिजयशंकर ने भारत के लिए अब तक 10 वनडे मैच खेले हैं जिनमें 36 की औसत से 180 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.77 का रहा. वहीं उन्होंने 4 विकेट भी वनडे में लिए है. वहीं 9 टी-20 मैच में विजय शंकर ने भारत के लिए 109 रन बनाए हैं. टी-20 में उनका स्ट्राइक रेट 138.36 का रहा. विजय शंकर का आईपीएल में प्रदर्शन काफी प्रभावित करते वाला रहा है. उन्होंने 33 आईपीएल मैच में 133 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल में दो विकेट लिए हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
IPL 2026 के सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल क्यों हुआ जारी? BCCI ने बताया कारण
IPL 2026 के सिर्फ 20 मैचों का शेड्यूल क्यों हुआ जारी? BCCI ने बताया कारण

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget