एक्सप्लोरर

जब होटल में लड़कियों के साथ पकड़े गए थे शाहिद अफरीदी, तो परिवार ने उठा लिया था ये कदम

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ कराची के एक होटल में पकड़े गए थे. तो चलिए जानते हैं विस्तार से क्या था पूरा मामला.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. अफरीदी के हाथ में बैट हो या फिर गेंद वह दोनों से ही मैदान पर कमाल दिखाना जानते थे. आज हम आपको शाहिद अफरीदी के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसकी जानकारी बेहद कम लोगों को होगी.

ये बात है साल 2000 की. पाकिस्तान की टीम को सिंगापुर जाना था. साल 2000 में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज खेली जानी थी. उस वक्त पाक टीम के सदस्य अफरीदी भी थे, जो टीम के साथ सिंगापुर पहुंचे. इस सीरीज का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में पाक क्रिकेट टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. पाकिस्तानी अखबार और न्यूज चैनल पर उस वक्त जिन खबरों ने सुर्खियों बटोरी वो पाक क्रिकेट टीम की हार की नहीं थी.

उस समय ये खबरें खूब चर्चा में रहीं कि सिंगापुर ट्राई सीरीज से एक दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीन प्लेयर कराची के होटल में लड़कियों के साथ मौजूद थे. जैसे ही ये खबर आम लोगों तक पहुंचीं तो क्रिकेट फैन्स को बड़ा झटका लगा. जिन तीन प्लेयर का नाम सामने आया, वो थे शाहिद अफरीदी, अतीक उज जमान और हसन रजा. इन तीनों प्लेयर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उस वक्त तत्काल खिलाड़ियों से जवाब तलब किया. सिंगापुर में खेली गई ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ियों ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कमरे में लड़कियां ऑटोग्राफ लेने आईं थीं. पीसीबी ने तीनों की इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया और अफरीदी, अतीक और हसन रजा को केन्या में होने वाले ICC नॉकआउट कप से बाहर का रास्ता दिखाया. साथ ही PCB ने तीनों प्लेयर्स पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.

अफरीदी की इस हरकत के बाद उनका परिवार उनसे नाराज हो गया था. उस समय अफरीदी की उम्र 20 साल थी. अफरीदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस घटना के बाद उन्हें माता-पिता से रोज डांट सुनने को मिलती थी. अफरीदी ने कहा था कि उन्हें फंसाया गया है और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

इन सबके बाद 20 साल की उम्र में ही अफरीदी के परिवार ने उनकी शादी करा दी थी. 22 अक्टूबर 2000 को अफरीदी ने ममेरी बहन नादिया के साथ निकाह किया. अफरीदी की पत्नी नादिया पेशे से एक डॉक्टर हैं.

ये भी पढ़ें:

बीच मैच में मिला था जहीर खान को शादी का प्रस्ताव, शर्म के मारे लाल हो गए थे

मोहम्मद शमी ने दोस्त से कहा- हम मजदूर हैं, मेहनत करना ही हमारा काम है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Highlights: स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
स्पेन 16 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को से हराया
FIFA World Cup 2026 Final Highlights: फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
फाइनल हारी लियोनेल मेसी की टीम, अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget