एक्सप्लोरर

बीच मैच में मिला था जहीर खान को शादी का प्रस्ताव, शर्म के मारे लाल हो गए थे

भारत की बात करें तो यहां पर क्रिकेट के खेल को धर्म की तरह पूजा जाता है. जब फैंस इस खेल से इतना प्यार करते हैं तो फिर इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ियों से कितना प्यार करते होंगे इसका अंदाज़ा आप खुद ही लगा सकते हैं.

नई दिल्ली: क्रिकेट का खेल दुनिया भर के लोकप्रिय खेलों में से एक है और उपमहाद्वीप में तो इस खेल का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. भारत की बात करें तो इस खेल को धर्म की तरह पूजा जाता है. जब फैंस इस खेल से इतना प्यार करते हैं तो फिर इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ियों से कितना प्यार करते होंगे इसका अंदाज़ा आप खुद ही लगा सकते हैं.

कभी-कभी फैंस का ये प्यार उनके और खिलाड़ियों के लिए थोड़ी-थोड़ी दिक्कतें भी पैदा कर देता है, तो कभी फैंस इस प्यार का इज़हार करते हैं और हंसी के पात्र भी बन जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं. जब टीम इंडिया के एक दिग्गज क्रिकेटर को उनकी एक फैन ने मैच के बीच में ही प्रपोज कर दिया. हालांकि इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि मैदान पर बैठे दर्शकों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हंसने लगे.

2005 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था. ये टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा था. ये वो दौर था जब जहीर खान भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ बन चुके थे. पाकिस्‍तान के खिलाफ एक टेस्‍ट मैच में जहीर खान के साथ एक बड़ा ही रोचक किस्‍सा हुआ, जिसने सभी को खूब हंसाया.

स्‍टेडियम में बैठी एक लड़की ‘जहीर आई लव यू’ लिखा हुआ प्‍लेकार्ड लेकर आई थी. भारत की बल्‍लेबाजी के दौरान कैमरा उस लड़की की तरफ फोकस होता है और प्‍लेकार्ड दिखने लगता है. यह देख ड्रेसिंग रूम में जहीर के साथ बैठे युवराज सिं‍ह मस्‍ती करते हुए उन्‍हें छेड़ने लगते हैं.

कैमरे के फोकस की वजह से लड़की प्‍लेकार्ड से अपना चेहरा ढक लेती है, लेकिन बाद में जहीर को प्‍लेकार्ड दिखाते हुए फ्लाइंग किस करती है. युवराज के छेड़ने पर जहीर भी उसे फ्लाइंग किस कर देते हैं. इस किस्से ने मैदान में सबको हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया. हालांकि इस घटना के बाद ज़हीर खान का चेहरा भी शर्म से लाल हो गया था.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. जहीर खान की शादी अब तो सागरिका घाटके के साथ हो चुकी है.

सागरिका से पहले जहीर की शादी की चर्चा एक्ट्रेस ईशा शरवानी के साथ थी. ऐसा माना जा रहा था कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद जहीर खान ईशा से शादी कर लेंगे, लेकिन इनकी ब्रेकअप की खबरों ने फैंस की इस उम्मीद को खत्म कर दिया था. जहीर ईशा के साथ आठ साल तक रिलेशन में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
IND vs ENG T20: श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
श्रेयस-गंभीर ने टीम को डुबाया, आयरलैंड के बाद इंग्लैंड ने रौंदा
Sunil Gavaskar Love Story: ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी
ऑटोग्राफ लेने आई फैन से सुनील गावस्कर को हुआ प्यार, फिल्मी है 'लिटिल मास्टर' की लव स्टोरी

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget