एक्सप्लोरर

Video; रोहित ने सुपर ओवर में सिक्स लगाकर दिलाई जीत, खुशी से उछल पड़े कोहली

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय ऐसा लगा रहा था कि केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड को जीत दिलाकर ही दम लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी के 20वें ओवर ने मैच का रुख पलटते हुए मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया.

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच हैमिल्टन में खेला गया तीसरा टी-20 (Ind Vs NZ 3rd T20) मैच रोमांच से भरपूर रहा. इस रोमांचक मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने कीवी धरती पर पहली बार टी-20 सीरीज़ जीतकर इतिहास रच दिया. ये मुकाबला का फैसला सुपर ओवर (Super Over) से हुआ. इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 179 रन बनाए थे. न्यूज़ीलैंड की टीम को 180 रन की चुनौती मिली थी, लेकिन कीवी टीम भी निर्धारित 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी.

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय ऐसा लगा रहा था कि केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड को जीत दिलाकर ही दम लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी के 20वें ओवर ने मैच का रुख पलटते हुए मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 17 रन बनाए. मार्टिन गुप्टिल और विलियमसन ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में 17 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य दिया. फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी की 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिला दी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आखिरी गेंद पर छक्का देख कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक्साइटमेंट में उछल पड़े और ग्राउंड पर आकर जमकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर आखिरी पल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

सुपर ओवर का रोमांच

18 रन की चुनौती का पीछा करने के लिए टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी मैदान पर उतरी. रोहित ने पहली गेंद पर 2 रन बनाए और फिर दूसरी गेंद पर एक रन लिया. तीसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. चौथी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 2 गेंदों में 10 रन की जरुरत थी. मैदान में मैच देख रहे दर्शकों के साथ-सीथ टीवी पर मैच देख रहे फैंस का दिल की धडकने भी तेज़ हो रही थी. टिम साउदी ने जिस तरह से पहले 4 गेंदें फेंकी थी उसे देखकर लग रहा था कि टीम इंडिया की जीत मुश्किल है, लेकिन रोहित शर्मा के ईरादे तो कुछ और ही थे. साउदी ने पांचवी गेंद फेंकी और रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन शॉट लगाते हुए गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेजते हुए 6 रन बटोर लिए.

अब आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 4 रन की जरुरत थी. साउदी की गेंद पर छक्के लगने के बाद दबाव न्यूजीलैंड के खेमे में भी रुख कर चुका था. साउदी आखिरी गेंद फेंकने के लिए दौड़े रोहित शर्मा भी तेयार थे. साउदी ने गेंद फेंकी और रोहित ने गेंद को दमदार शॉट लगाकर लॉंग ऑफ के ऊपर से मारते हुए छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूज़ीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज़ भी जीत ली. रोहित के सिक्स के बाद विराट कोहली इतना एक्साइटिड हो गए कि भागते हुए ग्राउंड में पहुंचे और रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ जश्न मनाने लगे.

रोहित शर्मा के लिए भी खास रहा ये मैच

तीसरे टी-20 मैच में ओपनर रोहित शर्मा 40 गेंदों में 65 रन बनाए, लेकिन मजे की बात ये है कि इस पारी के दौरान उन्होंने पहली 11 गेंदों पर सिर्फ़ 12 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना गियर चेंज किया और फिर अगली 12 गेंदों में ही उन्होने अपने 50 रिन पूरे कर लिए. इसके बाद जब मैच सुपर ओवर में पहुंचा, तो वहां पर भी रोहित ने द हिटमैन शो दिखाते हुए आख़िर की दो गेंदों पर दो छक्के लगा टीम इंडिया को जीत दिला दी. रोहित ने भारत को इस मैच में जीत तो दिलाई ही इसके साथ ही साथ उन्होंने इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एक खास मुकाम भी हासिल कर लिया. इस अहम मैच में रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय ओपनर सभी फॉर्मेट में अपने 10 हज़ार रन भी पूरे कर लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget