एक्सप्लोरर

WATCH: पहले टेस्ट में निरोशन डिकवेला पर भड़के कप्तान कोहली, मैदानी अंपायर ने किया बीच-बचाव

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. टीम इंडिया ने खेल के पांचवे दिन जीत के लिए पुरजोर कोशिश की लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मैदान पर कुछ ऐसा किया कि जीत टीम इंडिया के हाथ से निकल गई.

नई दिल्ली: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. टीम इंडिया ने खेल के पांचवे दिन जीत के लिए पुरजोर कोशिश की लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मैदान पर कुछ ऐसा किया कि जीत टीम इंडिया के हाथ से निकल गई.

पहली पारी में श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे संघर्ष करने वाली भारतीय टीम ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की. पहली पारी में टीम इंडिया ने 172 और दूसरी पारी 352 रन पर अपनी पारी घोषित कर पांचवे दिन श्रीलंका को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम पर शुरु से ही भारतीय गेंदबाज हावी हो गए. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज सदेरा समरविक्रम को पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया.

भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा रहे थे और सिर्फ 70 रन के भीतर टीम ने अपने अपने पांच विकेट गंवा दिए लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब अपनी हार को नजदीक देख श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने मैच ड्रॉ कराने के लिए समय खराब करना शुरु कर दिया.

दरअसल तीसरे सेशन में टीम इंडिया मैच जीतने की पूरी कोशिश में जुटी थी लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अपनी हार को टालने के लिए समय खराब करने की तकनीक का सहारा लिया.

विवाद तब और अधिक बढ़ गया जब पारी के 19वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर निरोशन डिकवेला खेलने को तैयार नहीं हुए. इस पर शमी ने अपनी नाराजगी दिखाई इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ कहा सुनी भी हुई. शमी फिर से गेंद डालने के लिए तैयार हुए लेकिन एक बार फिर डिकवेला खेलने को तैयार नहीं हुए.

डिकवेला को ऐसा करते देख कप्तान कोहली ने भी अपना आपा खो दिया और वे डिकवेला से बात करने उनके पास आ गए, मामले की गंभीरता को देख मैदानी अंपायर को विवाद सुलझाने के लिए बीच में आना पड़ा.

श्रीलंका की टीम आखिरी में अपने सात विकेट खो दिए थे. श्रीलंकाई खिलाड़ी अगर समय बर्बाद करने की रणनीति नहीं अपनाते तो शायद टीम इंडिया यह मैच जीत भी सकती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget