एक्सप्लोरर

Virat Kohli के खराब प्रदर्शन को लेकर Kapil Dev ने कही ऐसी बात जो चौंका देगी

न्यूजीलैंड के दौरे के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं. पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ी बात कही है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद अब उन पर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद पूर्व कप्तान कपिल देव ने उनकी उम्र को लेकर बड़ी बात कही है. कपिल देव का कहना है कि विराट कोहली 30 की उम्र पार चुके हैं ऐसे में उनकी नजरें कमजोर पड़ने से खेल पर इसका असर दिखाई देने लगता है. ऐसे में कपिल देव ने विराट कोहली को कड़ी प्रैक्टिस करने की नसीहत भी दी है.

कपिल देव ने यह बात एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कही. कपिल देव ने विराट के खराब प्रदर्शन के पीछे उनकी उम्र को जिम्मेदार ठहराया है. कपिल देव का मानना है कि 30 के बाद आंखों की रोशनी प्रभावित होने लगती है. उनका कहना था कि विराट जिन गेंदों पर आसानी से चौका लगाते थे अब उन्हीं गेंद पर विकेट दे रहे हैं. उनका ये भी कहना था कि जब बड़े खिलाड़ी अंदर आती गेंद पर लगातार एलबीडब्ल्यू या बोल्ड होते हैं तो यह इशारा करता है कि उनको अधिक प्रैक्टिस की जरूरत है.

कपिल देव के मुताबिक वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और विवियन रिचडर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी इस समस्या से दो चार होना पड़ा था. इन लोगों ने जैसे वापसी की थी, वैसे ही भारतीय कप्तान भी अपनी लय पा लेंगे.

न्यूजीलैंड के बाद विराट आए निशाने पर

न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तान विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद की जा रही थी. ये उनके करियर का तीसरा अवसर था जब उन्होंने 69 दिन तक तीनों फॉर्मेट यानि वनडे, टेस्ट और टी-20 में एक भी शतक नहीं लगाया. इन तीनों फॉर्मेट में विराट ने कुल 22 पारियां खेलीं. विराट ने पिछला शतक 22 दिसंबर को कोलकाता टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था जिसमें उन्होंने 136 रन की पारी खेली थी. तीनों फॉर्मेट की पिछली 10 पारियों की अगर बात की जाए तो विराट ने सिर्फ 204 रन ही बनाए.

बचाव में आए विराट के कोच

विराट कोहली के बचाव में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा उतर आए हैं. नवी मुंबई में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बीते सोमवार राजकुमार ने कहा कि विराट ने कभी भी मैदान में अपनी सीमा पार नहीं की है. विराट को गुस्से और बदतमीजी के बीच का अंतर पता है. मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद विराट कोहली एक प्रेसवार्ता के दौरान अपने ज्यादा आक्रामक होने के सवाल पर भड़क गए थे. तक उन्होंने सवाल करने वाले पत्रकार से कहा था कि अधूरी जानकारी लेकर यहां क्यों आए हैं?

विराट कोहली ने भविष्य की रणनीति में बदलाव के दिए संकेत

न्यूजीलैंड में 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने बड़ा सबक लिया है. इसके बाद विराट ने पेस बॉलिंग अटैक में बदलाव की बात कही है. विराट ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को युवा तेंज गेंदबाजों की तलाश तेज करनी होगी, क्योंकि मौजूदा गेंदबाजों की उम्र बढ़ रही है.

पेस बॉलिंग करने वाले युवाओं की होगी खोज

विराट कोहली ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह कई और सालों तक टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर सकते हैं, लेकिन 32 साल के इशांत और 29 साल के मोहम्मद शमी पहले ही अपने खेल के शीर्ष पर पहुंच चुके हैं. उमेश यादव भी 33 साल के हो जाएंगे. ऐसे में यह खिलाड़ी अब युवा नहीं होने वाले, इसलिए हमारे पास ऐसे गेंदबाज होने चाहिए जो उनकी जगह ले सकें.

ICC Test Ranking: रैंकिंग में बुमराह को हुआ बड़ा फायदा, लेकिन कोहली को झेलना पड़ा भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 6 चौके और 6 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, वैभव सूर्यवंशी भी खूब धो रहे
LIVE: 6 चौके और 6 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, वैभव सूर्यवंशी भी खूब धो रहे
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ 3rd T20: तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य
तीसरे टी20 में गरजा मिचेल और बेवब्स का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget